✕

होम / बिजनेस / Xolopak इंडिया के IPO में आमिर खान और रणवीर कपूर ने किया निवेश, जानें क्या करती है कंपनी?

Xolopak इंडिया के IPO में आमिर खान और रणवीर कपूर ने किया निवेश, जानें क्या करती है कंपनी?

हाल ही में, Xolopak इंडिया ने आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने के लिए एनएसई इमर्ज के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दायर किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPO में निवेश करने का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है इसकी के चलते इससे कोई भी अछूता नहीं है. इसी क्रम में Xolopak India ने आईपीओ राउंड से पहले बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटी से करोड़ों रुपये की फंडिंग प्राप्त की है. आकाश अंबानी के ससुर और कारोबारी रसेल मेहता की कंपनी में आमिर खान, रणबीर कपूर और करण जौहर ने निवेश किया है. यह खुलासा कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए किया है. इसके अलावा Riverstone Capital के देवानाथन, रविनाथन अय्यर, ज्योति केतन ककारिया और जयरमण विश्वनाथन जैसे कई निवेशकों ने प्री-आईपीओ राउंड में हिस्सा लिया है.

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी के आईपीओ के लिए Beeline Capital Advisors Pvt इसके अकेले लीड मैनेजर है. Xolopak India टिकाऊ डिस्पोजेबल पैकेजिंग के प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है. कंपनी ने हाल ही में एनएसई इमर्ज के पास अपना ड्राफ्ट पेपर दाखिल करवा दिया है. कंपनी लकड़ी की कटलरी, चम्मच, चॉप स्टिक आदि जैसे कई प्रोडक्ट्स बनाती है. यह अमूल, मदर डेयरी और कई SME कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. शशांक मिश्र और कंपनी के प्रमोटर हैं. कंपनी द्वारा दाखिल किए गए पेपर के मुताबिक कंपनी 52,86,000 के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर हैं.

प्री-आईपीओ राउंड में अन्य निवेशकों ने भी लिया हिस्सा

प्री-आईपीओ राउंड में रिवरस्टोन कैपिटल के देवनाथन गोविंदराजन, मिनर्वा वेंचर्स फंड, नेक्स्टा एंटरप्राइजेज एलएलपी, एनवीएस कॉरपोरेट कंसल्टेंसी सर्विसेज, ओपस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, सरोद रियलिटी, फिरोज फार्म्स एंड होल्डिंग्स और विनी इक्विटी मार्केट एलएलपी सहित अन्य निवेशकों ने भी हिस्सा लिया. ज़ोलोपैक इंडिया ऑर्गेनिक डिस्पोजेबल कटलरी, आइसक्रीम स्टिक और चम्मच उत्पादों का निर्माता है.

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति?

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 31.47 करोड़ रुपये की कमाई की है. एक साल में इसकी कमाई में तीन गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने कुल 6.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 6.36 करोड़ का मुनाफा कमाया है. वहीं पिछले साल कंपनी ने कुल 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

बड़ी खबरें