✕

होम / बिजनेस / डिजिटल बैंकिंग को नया ढांचा: RBI ने जारी किए 7 मास्टर डायरेक्शन, बैंकों का बोझ होगा कम

डिजिटल बैंकिंग को नया ढांचा: RBI ने जारी किए 7 मास्टर डायरेक्शन, बैंकों का बोझ होगा कम

डिजिटल बैंकिंग के लिए मजबूत नीतियों की अनिवार्यता भविष्य में सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद डिजिटल सेवाओं का आधार बनेगी. इस कदम से ग्राहक अनुभव सुधरेगा और बैंकिंग सेक्टर तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

डिजिटल बैंकिंग को ज्यादा पारदर्शी, सरल और कुशल बनाने की दिशा में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है. आरबीआई ने कमर्शियल बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के लिए डिजिटल बैंकिंग से जुड़े सात नए मास्टर डायरेक्शन जारी किए हैं. नई गाइडलाइंस से कागजी प्रक्रियाओं का बोझ कम होगा और बैंकों के लिए संचालन आसान होगा.

नए निर्देशों के साथ आसान होंगे डिजिटल ऑपरेशन्स

केंद्रीय बैंक के अनुसार यह पहल नियमों को सुव्यवस्थित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है. नए मास्टर डायरेक्शन 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे और डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और सरल बनाने का काम करेंगे. आरबीआई ने कुल 244 मास्टर डायरेक्शन जारी किए हैं, जिनमें पुराने बिखरे नियमों को एकजुट कर व्यवस्थित रूप दिया गया है.

किस-किस पर लागू होंगे नए डायरेक्शन

डिजिटल बैंकिंग से जुड़े सात नए मास्टर डायरेक्शन इन वित्तीय संस्थाओं पर लागू होंगे:

- कमर्शियल बैंक
- स्मॉल फाइनेंस बैंक
- पेमेंट बैंक
- लोकल एरिया बैंक
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक
- रूरल को-ऑपरेटिव बैंक

इसके साथ डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी कई पुरानी और जटिल प्रक्रियाओं को simplify कर दिया गया है.

छह महीने की समीक्षा के बाद 5,673 पुराने सर्कुलर रद्द

आरबीआई ने बताया कि पिछले छह महीनों से नियमों की समीक्षा और पुनर्गठन का अभियान चल रहा था. इसी प्रक्रिया के तहत 5,673 पुराने सर्कुलर्स को खत्म कर दिया गया है, क्योंकि वे अब अप्रासंगिक हो चुके थे. इससे नए निर्देशों को लागू करना और निगरानी आसान हो जाएगी.

डिजिटल बैंकिंग के लिए अनिवार्य होंगी ठोस नीतियां

नियमों के अनुसार सभी बैंकों को अपनी डिजिटल बैंकिंग नीतियों को मजबूत करना होगा. इसमें  कानूनी नियमों का पालन, लिक्विडिटी मैनेजमेंट, डिजिटल संचालन के जोखिमों का आकलनशामिल होगा. डिजिटल बैंकिंग वह सेवा है जिसमें बैंक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को सेवाएं देते हैं, जहां अधिकांश प्रक्रियाएं मशीनों या ऑटोमेशन पर आधारित होती हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

4 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

22 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago