✕

होम / बिजनेस / साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: अब हर साल सभी कंपनियों को कराना होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: अब हर साल सभी कंपनियों को कराना होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

CERT-In का यह फैसला भारत में डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक निर्णायक कदम है. इससे देश के संवेदनशील डेटा व इन्फ्रास्ट्रक्चर को साइबर हमलों से बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब से देश की सभी सरकारी और निजी कंपनियों को हर साल कम से कम एक बार थर्ड पार्टी साइबर सिक्योरिटी ऑडिट कराना अनिवार्य होगा. CERT-In ने पहली बार निजी क्षेत्र पर भी यह नियम लागू किया है.

इन संस्थानों पर लागू होगा नियम
यह दिशा-निर्देश उन सभी संगठनों पर लागू होगा जिनके पास डिजिटल सिस्टम, प्रक्रियाएं या इन्फ्रास्ट्रक्चर है या जो इसका संचालन करते हैं. CERT-In ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर संबंधित सेक्टर रेगुलेटर्स एक साल में एक से ज्यादा बार ऑडिट की मांग भी कर सकते हैं.

जोखिम आधारित ऑडिट प्रक्रिया को अपनाने की सिफारिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि साइबर ऑडिट करते समय कंपनियों को जोखिम आधारित और डोमेन स्पेसिफिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. यह तरीका कंपनी के बिजनेस मॉडल, खतरे के परिदृश्य और ऑपरेशनल प्राथमिकताओं के अनुसार होना चाहिए.

डिजिटल खतरे और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा पर जोर

CERT-In ने बताया कि यह कदम साइबर हाइजीन को मजबूत करने और तेजी से बढ़ते डिजिटल खतरे को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है. साथ ही, संवेदनशील डेटा और महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को किसी भी टेक्नोलॉजी ओवरहॉल, सिस्टम चेंज या बड़े कॉन्फिग्रेशन अपडेट से पहले संभावित जोखिम का मूल्यांकन कराना होगा.

कंपनियों को करने होंगे ये जरूरी सुरक्षा उपाय
नए दिशानिर्देशों के तहत कंपनियों को निम्नलिखित साइबर सिक्योरिटी उपाय अपनाने होंगे:

- व्यापक जोखिम और भेद्यता मूल्यांकन
- नेटवर्क अवसंरचना और संचालन ऑडिट
- सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा नीति की समीक्षा
- सूचना सुरक्षा परीक्षण
- सोर्स कोड की समीक्षा
- संचार और मोबाइल ऐप्स की सिक्योरिटी जांच

न्यूनतम एक्सेस की नीति होगी अनिवार्य
कंपनियों को ‘न्यूनतम विशेषाधिकार’ सिद्धांत भी अपनाना होगा. यानी हर कर्मचारी को सिर्फ उतनी ही अनुमति मिलेगी जितनी उसके कार्य के लिए जरूरी हो. रिमोट एक्सेस देने वाली कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर एक्सेस सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड और लॉग की गई हो.

मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन हुआ जरूरी
साइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर की रिमोट एक्सेस के लिए मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा, CERT-In ने ऑडिट करने वाले ऑडिटर्स के लिए भी विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं.

साल 2024-25 में 9,700 से ज्यादा ऑडिट किए गए
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में CERT-In द्वारा कुल 9,708 साइबर सिक्योरिटी ऑडिट किए गए. इनमें 1,579 ऑडिट बिजली और ऊर्जा सेक्टर में, 582 परिवहन क्षेत्र में और 7,547 बैंकिंग, फाइनेंस व बीमा सेक्टर में किए गए.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago