✕

होम / बिजनेस / लूम सोलर का यूटिलिटी-स्केल सौर ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम: चार राज्यों में सफलतापूर्वक 18 मेगावाट की परियोजनाएं कमीशन

लूम सोलर का यूटिलिटी-स्केल सौर ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम: चार राज्यों में सफलतापूर्वक 18 मेगावाट की परियोजनाएं कमीशन

लूम सोलर का यूटिलिटी-स्केल सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत की सबसे तेजी से बढ़ती सोलर एनर्जी स्टार्टअप कंपनियों में से एक लूम सोलर ने आज यूटिलिटी-स्केल सोलर सेक्टर में अपने रणनीतिक विस्तार की घोषणा की है. कंपनी ने तमिलनाडु में 8 मेगावाट, मध्य प्रदेश में 5.3 मेगावाट, उत्तराखंड में 1.1 मेगावाट और राजस्थान में 3.5 मेगावाट क्षमता वाले यूटिलिटी-स्केल सोलर पावर प्लांट्स का सफलतापूर्वक कमीशनिंग पूरा कर लिया है. इन परियोजनाओं के जरिए लूम सोलर ने यह साबित किया है कि वह देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विश्वसनीय, स्केलेबल और टिकाऊ ऊर्जा समाधान देने में सक्षम है. यह कदम भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति को तेज करने और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के मिशन को समर्थन देता है.

इस रणनीतिक पहल के तहत, कंपनी ने यूटिलिटी-स्केल बाजार की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए दोतरफा योजना प्रस्तुत की है. इसमें बड़े पैमाने पर फोटावोल्टिक (PV) सौर पैनलों की स्थापना के साथ-साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन्स को एकीकृत किया जाएगा, ताकि ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित की जा सके. भारत की प्रति व्यक्ति बिजली खपत जो वित्त वर्ष 2024 में 1,395 kWh थी, उसके 2047 तक 3,675 kWh तक पहुंचने का अनुमान है. इस स्थिति को देखते हुए लूम सोलर अब यूटिलिटी-स्केल अनुप्रयोगों के लिए समग्र सोलर समाधानों के साथ-साथ उन्नत ऊर्जा भंडारण प्रणालियों को भी जोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

लूम सोलर के सह-संस्थापक और निदेशक अमोध आनंद ने कहा, "भारत की ऊर्जा ग्रिड का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि वह बड़े पैमाने पर नवीकरणीय स्रोतों को कितनी सहजता से एकीकृत कर सकता है. भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और 2070 तक नेट जीरो हासिल करने की महत्वाकांक्षाएं सिर्फ लक्ष्य नहीं हैं, बल्कि हमारे आर्थिक भविष्य की नींव हैं."

उन्होंने आगे कहा, "हमारी रणनीति एक सरल लेकिन शक्तिशाली सिद्धांत पर आधारित है एक सौर संयंत्र उतना ही मजबूत होता है जितना कि वह लगातार और भरोसेमंद बिजली प्रदान कर सके. हमारे हाई एफिशिएंसी सोलर मॉड्यूल्स को उन्नत बैटरी स्टोरेज समाधानों के साथ जोड़कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उत्पन्न की गई हर यूनिट ऊर्जा राष्ट्रीय ग्रिड के लिए एक स्थिर और लचीला संसाधन बने. हम केवल सोलर प्लांट नहीं बना रहे हैं, बल्कि भारत के लिए एक अधिक मज़बूत, स्वच्छ और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा आधारभूत ढांचा तैयार कर रहे हैं."

लूम सोलर यूटिलिटी, उद्योगों और समुदायों को भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए सक्षम बनाकर, देश की घरेलू क्लीन-टेक अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी भूमिका को मजबूती से दोहरा रही है.

कंपनी की इस रणनीति को उसके मजबूत विनिर्माण क्षमताओं का भी समर्थन प्राप्त है. इसमें 1.2 गीगावाट की प्रस्तावित पीवी मॉड्यूल फैक्ट्री और 100 मेगावाट की इनवर्टर और बैटरी निर्माण क्षमता शामिल है. लूम सोलर का यह फुल-स्टैक अप्रोच, IoT और AI एकीकरण के साथ मिलकर, सोलर समाधानों की पारंपरिक परिभाषा को बदल रहा है, अब यह सिर्फ हार्डवेयर की बिक्री नहीं, बल्कि एक संपूर्ण और बुद्धिमान ऊर्जा इकोसिस्टम है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

21 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago