होम / बिजनेस / Zee-Sony विलय का रास्ता हुआ साफ, 99.99% शेयरधारकों ने डील को दी मंजूरी

Zee-Sony विलय का रास्ता हुआ साफ, 99.99% शेयरधारकों ने डील को दी मंजूरी

CCI की मंजूरी से पहले, BSE और NSE ने 29 जुलाई को प्रस्तावित विलय के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी. इस विलय को लेकर पहली बार पिछले साल सितंबर में घोषणा की गई थी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Zee Entertainment Enterprises (ZEEL) के शेयरधारकों ने Sony Pictures Networks (SPN) India के साथ प्रस्तावित विलय को हरी झंडी दे दी है. ZEEL की शेयरधारकों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें इस विलय को मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के बाद दोनों के विलय का रास्ता साफ हो गया है. 

99.99% शेयरधारकों ने दी मंजूरी 
ZEEL की ओर से ये बताया गया है कि शुक्रवार को Sony के साथ प्रस्तावित मर्जर के समर्थन में करीब करीब 100 परसेंट शेयरहोल्डर्स ने अपनी मंजूरी दी है. शुक्रवार की शाम को स्टॉक एक्सचेंज को इस वोटिंग नतीजों की जानकारी दी गई, जिसमें ये बताया गया कि 99.99 परसेंट शेयरहोल्डर्स ने इस प्रस्तावित विलय के लिए अपनी मंजूरियां दी हैं. ZEE शेयरधारकों ने असाधारण आम बैठक (EGM) के दौरान अपना वोट डाला, जिसे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश के बाद बुलाया गया था. जिसमें से 99.99 परसेंट प्रस्तावित विलय का समर्थन किया. 

CCI जारी करेगा विस्तृत आदेश
ZEE के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा कि ZEE के सभी बोर्ड सदस्यों और प्रबंधन की ओर से, मैं कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि प्रस्तावित विलय से सभी हितधारकों को मूल्य-वृद्धि के अवसरों की पहचान होगी. ये डेवलपमेंट विलय प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूती देगा. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस विलय को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी थी. कंपनी की ओर से ये बयान जारी किया गया था कि CCI ने कंपनी की ओर से दिये गये आधिकारिक कानूनी और वित्तीय जानकारियों के मूल्यांकन के बाद पहले पहले चरण को मंजूरी दी थी. इस मामले में अगले कुछ हफ्तों में CCI से विस्तृत आदेश मिलने की उम्मीद है. 

क्या है Zee-Sony की डील 
CCI की मंजूरी से पहले, BSE और NSE ने 29 जुलाई को प्रस्तावित विलय के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी. इस विलय को लेकर पहली बार पिछले साल सितंबर में घोषणा की गई थी, 90 दिनों की ड्यू डिलिजेंस अवधि के बाद दिसंबर में दोनों कंपनियों के बोर्ड ने विलय को मंजूरी दे दी थी. समझौते की शर्तों के तहत विलय की गई इकाई में सोनी की हिस्सेदारी 50.86 परसेंट होगी. संयुक्त कंपनी में ZEE के प्रमोटर्स हिस्सेदारी 3.99 परसेंट और उसके अन्य शेयरधारकों की 45.15 परसेंट हिस्सेदारी होगी. Sony विलय की गई इकाई में 1.5 बिलियन डॉलर की पूंजी भी डालेगी.

Zee TV और Sony Entertainment Television हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट में दो नेटवर्क के प्रमुख चैनल हैं. Broadcast Audience Research Council India  के साल-दर-साल के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट में दोनों खिलाड़ियों की संयुक्त दर्शकों की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत है. हिंदी फिल्मों में, संयुक्त दर्शकों की हिस्सेदारी 33 परसेंट है, जबकि मराठी और बंगाली मनोरंजन में, संयुक्त दर्शकों की हिस्सेदारी 38 परसेंट और 26 परसेंट है.

VIDEO: IMF ने फिर घटाया भारत का GDP अनुमान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago