✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते खुलेंगे 9 नए IPO, 8 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, निवेश से पहले जानिए हर एक डिटेल

इस हफ्ते खुलेंगे 9 नए IPO, 8 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, निवेश से पहले जानिए हर एक डिटेल

शेयर बाजार पर पिछले सप्ताह भी आईपीओ और लिस्टिंग की धूम रही थी. बीते सप्ताह के दौरान 7 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आई थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

घरेलू शेयर बाजार में IPO की गहमागहमी इस सप्ताह भी बरकरार रहने वाली है. 26 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान बाजार में 9 नए IPO खुलने वाले हैं. उनमें से दो आईपीओ मेनबोर्ड पर भी खुलेंगे, जिनमें इकोज मोबिलिटी और प्रीमियर एनर्जीज शामिल हैं. उनके अलावा एसएमई सेगमेंट में 7 आईपीओ लॉन्च होंगे. इससे पहले बीते सप्ताह के दौरान शेयर बाजार पर 7 कंपनियों के आईपीओ खुले थे, जबकि 5 नए शेयरों की लिस्टिंग हुई थी. पिछले सप्ताह के दौरान भी मेनबोर्ड पर दो आईपीओ आए थे. बाकी के 5 आईपीओ एसएमई सेगमेंट में आए थे. ये सारे शेयर इस सप्ताह के दौरान बाजार पर लिस्ट होंगे.

1.    प्रीमियर एनर्जीज आईपीओ (Premier Energies IPO): 2,830.40 करोड़ रुपये का यह इश्यू 27 अगस्त को खुलेगा. बोली 29 अगस्त तक लगाई जा सकेगी. प्राइस बैंड 427-450 रुपये प्रति शेयर है. लॉट साइज 33 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 3 सितंबर को होगी.

2.    इको मोबिलिटी आईपीओ (ECO Mobility IPO): यह इश्यू भी 28 अगस्त को खुलकर 30 अगस्त को बंद होगा. IPO का साइज 601.20 करोड़ रुपये है. शेयर BSE और NSE पर 4 सितंबर को लिस्ट होंगे. IPO के लिए प्राइस बैंड 318-334 रुपये प्रति शेयर है. लॉट साइज 44 शेयर है.

3.    बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ (Baazar Style Retail IPO): यह इश्यू 30 अगस्त को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा. इसके लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा अभी नहीं हुई है. IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 6 सितंबर को होगी.

4.    वीडील सिस्टम आईपीओ (Vdeal System IPO): यह 27 अगस्त को ओपन होकर 29 अगस्त को बंद होगा. प्राइस बैंड 112 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है. कंपनी 18.08 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 3 सितंबर को होगी.

5.    जेबी लेमिनेशन आईपीओ (Jay Bee Laminations IPO): यह इश्यू भी 27 अगस्त को खुलेगा और 29 अगस्त को बंद होगा. कंपनी 88.96 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती है. शेयर NSE SME पर 3 सितंबर को लिस्ट होंगे. IPO के लिए प्राइस बैंड 138-146 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है.

6.    पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Paramatrix Technologies IPO): 33.84 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 27 अगस्त को खुल रहा है. इसमें 30 अगस्त तक बोली लगेगी. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 4 सितंबर को होगी. IPO के लिए प्राइस बैंड 110 रुपये प्रति शेयर है. लॉट साइज 1200 शेयर है.

7.    एरोन कंपोजिट आईपीओ (Aeron Composite IPO): यह 28 अगस्त को खुल रहा है और 30 अगस्त को बंद होगा, प्राइस बैंड 121-125 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है. कंपनी 56.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 4 सितंबर को होगी.

8.    अर्चित न्यूवुड इंडस्ट्रीज आईपीओ (Archit Nuwood Industries IPO): 168.48 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 अगस्त को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा. शेयर BSE SME पर 6 सितंबर को लिस्ट होंगे. प्राइस बैंड 257-270 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है.

9.    इंडियन फॉस्फेट आईपीओ (Indian Phosphate IPO): यह इश्यू 26 अगस्त को खुलेगा और 29 अगस्त को बंद होगा. कंपनी 67.36 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 3 सितंबर को होगी. प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है.

किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

26 अगस्त को BSE और NSE पर Interarch Building Products के शेयर लिस्ट होंगे. इसके अलावा NSE SME पर Forcas Studio और Brace Port Logistics की लिस्टिंग होगी. 28 अगस्त को NSE SME पर Ideal Technoplast Industries, QVC Exports और BSE, NSE पर Orient Technologies के शेयर लिस्ट होंगे. 29 अगस्त को BSE SME पर Resourceful Automobile की लिस्टिंग होगी. 30 अगस्त को BSE SME पर Rapid Multimodal Logistics लिस्ट होगी.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago