✕

होम / बिजनेस / हमारे देश में 10 साल में बढ़ गए 85 प्रतिशत मिलिनियर्स, इतनी बढ़ी उनकी संपत्ति

हमारे देश में 10 साल में बढ़ गए 85 प्रतिशत मिलिनियर्स, इतनी बढ़ी उनकी संपत्ति

दुनिया में सबसे ज्‍यादा अमीरों की संख्‍या अमेरिका में है. दुनिया के टॉप 10 अमीरों में 9 अमेरिका से हैं. मिलिनियर्स का मतलब 10 लाख डॉलर या 8,35,76,500 रुपये  से ज्‍यादा की रकम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इकोनॉमी में भारत का नाम शामिल है. भारत की ग्रोथ रेट के आंकड़े पूरी दुनिया के लिए चौंकाने वाले हैं. हमारी ग्रोथ रेट की तरह हमारे देश में मिलिनियर्स की संख्‍या में भी बड़ा इजाफा हुआ है. आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 10 सालों में हमारे देश में मिलिनियर्स की संख्‍या में 85 प्रतिशत इजाफा हुआ है. लेकिन हमसे भी आगे दो और देश हैं जहां मिलिनियर्स की संख्‍या में इजाफा हुआ है. 

कहां से कहां पहुंच गया मिलिनियर्स का नंबर? 
Henley private Wealth Limited की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसे लोगों की संख्‍या भारत में 85 प्रतिशत तक बढ़ गई है. रिपोर्ट में मिलिनियर्स उन लोगों को बताया गया है, जिसके पास 10 लाख डॉलर या 8,35,76,500 रुपये  से ज्‍यादा की रकम है. रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से लेकर 2023 तक जिन देशों में भारत से भी ज्‍यादा से मिलिनियर्स की संख्‍या में इजाफा हुआ है उनमें वियतनाम, चीन और मॉरीशियस शामिल हैं. हालांकि वियतनाम की आबादी भारत के यूपी से भी कम है. वियतनाम की आबादी 9.82 करोड़ और मॉरीशियस की आबादी 12.6 लाख रुपये है. 

ये भी पढ़ें: TCS को हुआ 12 हजार करोड़ से ज्‍यादा का मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले

सबसे ज्‍यादा कहां बढ़े मिलिनियर्स 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Henley private Wealth Limited की रिपोर्ट बता रही है कि इस सूची में सबसे आगे वियतनाम है. यहां 98 प्रतिशत इजाफा हुआ है. वहीं चीन में 92 प्रतिशत की तेजी आई है जबकि मॉरीशियस में मिलिनियर्स की संख्‍या में 87 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इस सूची में भारत 85 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है, यूएई 77 प्रतिशत के साथ पांचवे नंबर पर, माल्‍टा 74 प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर, मोनाको 68 प्रतिशत के साथ सांतवे नंबर पर, सिंगापुर 64 प्रतिशत के साथ आठवे नंबर पर, अमेरिका 62 प्रतिशत के साथ नौंवे नंबर पर और न्‍यूजीलैंड 48 प्रतिशत के साथ दसवें नंबर पर है. 

दुनिया के टॉप 10 रईसों में 9 अमेरिका के 
वहीं अगर दुनिया के सबसे ज्‍यादा अमीरों की संख्‍या पर नजर डालें तो अमेरिका में हैं. अमेरिका के अमीरों की स्थिति को इस बात ये आंक सकते हैं कि दुनिया के टॉप 10 अमीरों में 9 अमेरिका के हैं. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में मिलिनेयर्स की संख्या 35%, स्विट्जरलैंड में उनकी आबादी 38%, साउथ कोरिया में 28%, इटली में 16%, जर्मनी में 15%, फ्रांस में 14%, ग्रीस में 14%, ताइवान में मिलिनेयर्स की आबादी में 42%  और स्पेन में छह फीसदी बढ़ी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.