होम / बिजनेस / शेयर बाजार और MF की जानकारी तो 63% परिवारों को, लेकिन निवेशक सिर्फ 9.5% : सेबी

शेयर बाजार और MF की जानकारी तो 63% परिवारों को, लेकिन निवेशक सिर्फ 9.5% : सेबी

सेबी का यह सर्वे साफ इशारा करता है कि भारत में वित्तीय जागरूकता तो तेजी से बढ़ी है, लेकिन असली चुनौती इस जानकारी को निवेश में बदलने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

देश में बीते एक दशक में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है, लेकिन असल निवेश के मामले में तस्वीर अब भी कमजोर है. सेबी के निवेशक सर्वे 2025 के अनुसार, जहां 63% भारतीय परिवारों को शेयर और म्यूचुअल फंड जैसे प्रोडक्ट्स की जानकारी है, वहीं इनमें से सिर्फ 9.5% परिवार ही वास्तव में निवेश कर रहे हैं. यह रिपोर्ट वित्तीय जागरूकता और वास्तविक भागीदारी के बीच गहरे अंतर को दिखाती है.

जागरूकता बढ़ी, लेकिन निवेश अब भी सीमित

सेबी के देशव्यापी सर्वे में सामने आया है कि देश के करीब 33.72 करोड़ परिवारों में से लगभग 21.3 करोड़ परिवार यानी 63% को कम से कम एक कैपिटल मार्केट प्रोडक्ट की जानकारी है. इसके बावजूद सिर्फ 3.21 करोड़ परिवार, यानी कुल का महज 9.5%, ही शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड या अन्य निवेश साधनों में पैसा लगा रहे हैं. साफ है कि जानकारी होने के बावजूद निवेश को लेकर झिझक अब भी बनी हुई है.

शहर आगे, गांव पीछे

सर्वे में शहरी और ग्रामीण भारत के बीच बड़ा फर्क भी सामने आया है. शहरी इलाकों में 74% परिवारों को निवेश उत्पादों की जानकारी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 56% ही है. वहीं देश के 9 बड़े महानगरों में जागरूकता का स्तर 89% तक पहुंच गया है, जो यह दिखाता है कि बड़े शहरों में वित्तीय सेवाओं और बाजार तक पहुंच ज्यादा आसान है.

शिक्षा और आय से तय हो रही है समझ

रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा और आय दोनों ही बाजार की समझ के बड़े फैक्टर बनकर उभरे हैं. स्नातकोत्तर परिवारों में 86% और स्नातक परिवारों में 81% तक जागरूकता देखी गई, जबकि 10वीं तक पढ़े परिवारों में यह 50% से भी कम रही. इसी तरह, उच्च आय वर्ग के परिवारों में 84% जागरूकता है, जबकि निचले आय वर्ग में यह घटकर करीब 45% रह जाती है.

युवा ज्यादा जागरूक, लेकिन जेंडर गैप बरकरार

उम्र के हिसाब से देखें तो जेन Z में 66% और मिलेनियल्स में 62% जागरूकता पाई गई, जो जेन X और उससे ज्यादा उम्र के लोगों से अधिक है. हालांकि, पुरुष और महिलाओं के बीच फर्क अब भी बना हुआ है. जहां 66% पुरुष निवेश उत्पादों के बारे में जानते हैं, वहीं महिलाओं में यह आंकड़ा 58% ही है.

कुछ ही प्रोडक्ट्स तक सीमित जानकारी

सर्वे बताता है कि ज्यादातर लोगों की जानकारी कुछ चुनिंदा निवेश साधनों तक ही सीमित है. करीब 53% परिवार म्यूचुअल फंड और ETF को पहचानते हैं, जबकि 49% लोगों को इक्विटी यानी शेयर बाजार की जानकारी है. बॉन्ड और डेरिवेटिव जैसे अन्य साधनों को लेकर जागरूकता अभी भी काफी कम है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

59 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

5 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

59 minutes ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

42 minutes ago