✕

होम / बिजनेस / BSNL और MTNL के लिए ₹6000 करोड़ के पैकेज को मंजूरी, सरकार ने बनाया है ये बड़ा प्लान

BSNL और MTNL के लिए ₹6000 करोड़ के पैकेज को मंजूरी, सरकार ने बनाया है ये बड़ा प्लान

सरकार के इस कदम से BSNL और MTNL की सेवाओं में सुधार होगा और ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पब्लिक सेक्टर की दो टेलीकॉम कंपनियां भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) को उनके 4G रोलआउट प्लान्स को बढ़ाने के लिए सरकार से बूस्टर डोज मिला है. कहा जा रहा है कि सरकार ने BSNL के 4G विस्तार के लिए अतिरिक्त 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला लिया है. यह फैसला BSNL को अपने 4G नेटवर्क को विस्तारित करने और यूजर्स को बेहतर सर्विसेज प्रोवाइड करने में मदद करेगा.

6000 करोड़ रुपये का आवंटन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 6000 करोड़ रुपये का आवंटन पिछले शुक्रवार शाम को हुई कैबिनेट बैठक के एजेंडे में शामिल था. माना जा रहा है कि इसे भी मंजूरी दे दी गई है. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस अतिरिक्त फंडिंग का इस्तेमाल करीब 1 लाख 4जी साइट्स की तैनाती के लिए किया जाएगा.

दिल्ली और मुंबई में काम करने वाली सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर MTNL ने कुछ महीने पहले अपने यूजर्स को 4जी सर्विसेज प्रोवाइड करने के लिए BSNL के साथ एक समझौता किया था. 10 साल के समझौते के तहत MTNL अपनी नेटवर्क सर्विसेज को बेहतर बनाने का टारगेट रखा है, ताकि वह अपने कस्टमर्स को बेहतर 4जी कनेक्टिविटी प्रोवाइड कर सके.

3.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश

इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए, BSNL को अतिरिक्त 6,000 करोड़ रुपये की जरूरत थी. परियोजना की कुल लागत करीब 19,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से कंपनी करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है. शेष 6,000 करोड़ रुपये के लिए BSNL ने दूरसंचार विभाग (DoT) से संपर्क किया, जिसने उचित विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट के पास भेज दिया. साल 2019 से अब तक सरकार ने तीन रिवाइवल पैकेजों के माध्यम से BSNL और MTNL में करीब 3.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago