होम / बिजनेस / Air India में नौकरी का मौकाः 4500 ने लिया VRS, 4000 कर्मचारी जल्द होने वाले हैं रिटायर

Air India में नौकरी का मौकाः 4500 ने लिया VRS, 4000 कर्मचारी जल्द होने वाले हैं रिटायर

टाटा समूह अपनी इस एयरलाइन में उम्रदराज लोगों के बजाए नए टैलेंट को मौका देने का प्रयास कर रही है. इसके लिए कंपनी की तरफ से बहुत बड़े लेवल पर नए लोगों की भर्तियां हो रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India में लगभग 4500 लोगों ने स्वैच्छिक सेवानिवृति स्कीम (VRS) को चुन लिया है, जबकि 4000 कर्मचारी अगले दो सालों में रिटायर हो जाएंगे. अभी कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या 13 हजार है, जिसमें से 8 हजार परमानेंट स्टाफ और बाकी कॉन्ट्रैक्ट पर है. इससे इस कंपनी में नौकरी करने के तमाम बड़े अवसर आ चुके हैं.

बदला है काम करने का तरीका

टाटा समूह अपनी इस एयरलाइन में उम्रदराज लोगों के बजाए नए टैलेंट को मौका देने का प्रयास कर रही है. इसके लिए कंपनी की तरफ से बहुत बड़े लेवल पर नए लोगों की भर्तियां हो रही हैं. विश्व के तमाम बड़े और अच्छे लोग जो एयरलाइंस सेक्टर में अपना काम के जरिए डंका बजा चुके हैं, उनको भी यहां पर काम करने का मौका दिया जा रहा है.  एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि हमें सही स्किल्स के साथ टैलेंट चाहिए.

यहां पर भी हो रही है अपग्रेड

कंपनी ने फ्लीट अपग्रेडेशन, नए डेस्टिनेशन, विश्व स्तर की फ्लाइट और ग्राउंड पर सुविधाएं जोड़ने पर अपना फोकस किया है. फिलहाल कंपनी बोइंग के साथ छोटे विमानों के अलावा एयरबस A350 जेट खरीदने पर भी विचार कर रही है. ऐसा करने के बाद ही कंपनी इंटरनेशनल लेवल पर अपने प्रतिस्पर्धियों से प्रतिस्पर्धा कर सकेगी.

घटाई थी वीआरएस लेने की उम्र

इससे पहले कंपनी ने अपने स्थाई स्टाफ को वीआरएस लेने के लिए उम्र को 55 से घटाकर के 40 साल कर दिया था. कंपनी ने 1 जून से 31 जुलाई के बीच वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को अच्छी खासी रकम भी अलग से देने का ऐलान किया था. इसके अलावा कंपनी टीसीएस और टाटा डिजिटल में मौजूद सीनियर टैलेंट को भी लेकर के आ रही है ताकि वो ग्राहक सेवा, ग्राउंड हैंडलिंग, वेबसाइट और कॉल सेंटर का संचालन सही से कर सके.

VIDEO: पिछले 5 साल में पेट्रोल के दाम कहां से कहां पहुंच गए? देखिए डिटेल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

38 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

47 minutes ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

53 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.