✕

होम / बिजनेस / इस पूरे हफ्ते होगी IPO की बरसात, भीगने को हैं तैयार? 3 तो आज ही खुल रहे

इस पूरे हफ्ते होगी IPO की बरसात, भीगने को हैं तैयार? 3 तो आज ही खुल रहे

इस हफ्ते बाजार में काफी चहल-पहल रहने वाली है. इस दौरान आईपीओ में निवेश के कई मौके मिल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ में निवेश का मौका तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. इस पूरे हफ्ते IPO की बारिश होने वाली है. तीन आईपीओ तो आज यानी सप्ताह के पहले दिन ही खुल रहे हैं. बजाज हाउसिंग फाइनेंस, क्रॉस लिमिटेड और टॉलिन्स टायर्स के आईपीओ में 9 से 11 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा. इसी तरह, पी.एन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ 10 सितंबर को खुलकर 12 सितंबर को बंद होगा.

इनके भी आएंगे आईपीओ
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने IPO से लगभग 6,560 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है. पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ 1100 करोड़, क्रॉस लिमिटेड का 500 करोड़ और टॉलिन्स टायर्स का आईपीओ 230 करोड़ रुपए का हो सकता है. इनके अलावा, आदित्य अल्ट्रा स्टील, शेयर समाधान, गजानंद इंटरनेशनल, शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी, एसपीपी पॉलिमर, एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग, इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल्स, एनविरोटेक सिस्टम्स और ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज जैसी लघु एवं मझोली कंपनियां भी अपने आईपीओ ला रही हैं.

इस IPO का आखिरी दिन
इन छोटी इन कंपनियों की सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ के जरिए 12 से 45 करोड़ रुपए योजना है. उधर, My Mudra Fincorp के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 104-110 रुपए है. इसके शेयरों का अलॉटमेंट 10 सितंबर को होगा और 12 सितंबर को इसकी लिस्टिंग होगी. BW हिंदी आपको सलाह देता है कि मानसून के मौसम में आईपीओ की बारिश के बीच निवेश का फैसला बेहद सावधानी के साथ लें. 

आखिर क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें