✕

होम / बिजनेस / निवेशकों के पास कमाई का दबरदस्त मौका, 2 महीने में आने वाले हैं एक के बाद एक 24 IPO

निवेशकों के पास कमाई का दबरदस्त मौका, 2 महीने में आने वाले हैं एक के बाद एक 24 IPO

निवेशकों के लिए प्राइमरी मार्केट बाजार में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है. अगले 2 महीनों में IPOs की बौछार लगने वाली है. 18 कंपनियों के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

निवेशकों के लिए प्राइमरी मार्केट बाजार में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है. अगले 2 महीनों में IPOs की बौछार लगने वाली है. अगर प्राइमरी बाजार के अपडेट पर नजर डालें तो आने वाले 2 महीने में 24 से ज्यादा कंपनियों के IPO लाने की उम्मीद है. ये कंपनियां IPO के जरिए 30,000 करोड़ बाजार से जुटाएंगी. मोदी सरकार की वापसी से बाजार में निवेशकों का भरोसा लौटा है. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर आने वाले दिनों में कौन-कौन सी प्रमुख कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर आने वाले दिनों में कौन-कौन सी प्रमुख कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं.

18 से ज्यादा कंपनियों को मंजूरी

बैंकर्स का कहना है कि शेयर बाजार के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने और कई शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर होने के बावजूद निवेशक नए शेयर खरीदना चाह रहे हैं. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस, स्टेनली लाइफस्टाइल्स, वारी एनर्जीज, प्रीमियर एनर्जीज, शिवा फार्माकेम, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स उन कंपनियों में शामिल हैं जिनके अगले दो महीनों में आईपीओ लॉन्च होने की संभावना है.

Name                                             Issue size (Cr)
Ola Electric                                    7250
Afcons Infrastructure                     7000
Emcure Pharma                             5000
Waaree Energies                           3000
One Mobikwik Systems                 1500
Asirwad Microfin                            1500
Allied Blender                                1500
Stanley Lifestyles                          1200
Shiva Pharmachem                       900
Bansal Wires                                 745

प्राइमडेटाबेस.कॉम के अनुसार, लगभग 18 कंपनियों को सामूहिक रूप से 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने के लिए आईपीओ लाने की मंजूरी सेबी से मिल गई है. साथ ही 27 कंपनियों ने 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने के लिए सेबी में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सब्मिट किए हुए हैं, जो मंजूरी का वेट कर रहे हैं.

IPO बाजार में तगड़ा एक्शन

सेकंडरी मार्केट में अस्थिरता कम होने और डिमांड स्ट्रांग रहने के साथ, प्राइमरी मार्केट में ओवरऑल एक्टिविटी, डीआरएचपी दाखिल करने से लेकर आईपीओ लॉन्च करने तक की स्पीड बढ़ने की उम्मीद है. SBI Capital कई आईपीओ का बैंकर है, जिसमें आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स और स्टेनली लाइफस्टाइल्स शामिल हैं. अब तक, 2024 में 30 कंपनियों ने 27,780 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जबकि कैलेंडर 2023 में 57 कंपनियों ने 49,500 करोड़ रुपए जुटाए थे.

क्यों आ रहे हैं ज्यादा आईपीओ?

एनडीए के गठबंधन में मोदी सरकार की वापसी से बाजार काफी उत्साहित है. शेयर बाजार को उम्मीद है कि देश की ग्रोथ को और बढ़ाने के लिए सरकार इंफ्रा और डॉमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी और अच्छा खासा बजट खर्च करेगी. जिसकी वजह से देश की कई कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

22 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

32 minutes ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

52 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

52 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

22 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

32 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

16 hours ago