✕

होम / बिजनेस / IT क्षेत्र में सीनियर लीडरशिप भूमिकाओं में 23% महिला प्रतिनिधित्व : Avsar रिपोर्ट

IT क्षेत्र में सीनियर लीडरशिप भूमिकाओं में 23% महिला प्रतिनिधित्व : Avsar रिपोर्ट

150 आईटी कंपनियों के अध्ययन पर आधारित इस रिपोर्ट ने लिंग प्रतिनिधित्व, वेतन संरचनाओं और उभरती भूमिकाओं के पैटर्न को रेखांकित किया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नई पीढ़ी की भर्ती परामर्श और आउटसोर्सिंग कंपनी अवसर (Avsar) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में महिलाओं की नई और मजबूत स्थिति के बारे में पता चला है. रिपोर्ट में बताया कि 2024 तक आईटी क्षेत्र में महिलाओं का सीनियर नेतृत्व भूमिकाओं में प्रतिनिधित्व 23% तक पहुंच गया है, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 18.7% था. यह वृद्धि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों और नेतृत्व विकास अवसरों के प्रभाव का परिणाम है. हालांकि पुरुष अभी भी अधिकांश नेतृत्व भूमिकाओं में हैं, महिला नेतृत्व के प्रतिनिधित्व में यह बढ़ोत्तरी महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है.  

महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाओं की बढ़ती मांग  
रिपोर्ट में विशेष रूप से चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO), चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO), चीफ डेटा ऑफिसर (CDO) और उभरते हुए चीफ एआई ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पदों की बढ़ती मांग पर जोर दिया गया है. इन भूमिकाओं को सफलतापूर्वक निभाने के लिए न केवल तकनीकी विशेषज्ञता बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण की भी आवश्यकता होती है, ताकि वे संगठन को डेटा-आधारित निर्णय लेने, एआई और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सफलता दिला सकें.

वेतन संरचनाओं में बदलाव  
रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रमुख नेतृत्व भूमिकाओं के लिए बढ़ती मांग के कारण वेतन संरचनाओं में भी बदलाव देखा गया है. सीटीओ की वार्षिक आय 1.5 से 4.5 करोड़ रुपये तक होती है, जबकि सीआईएसओ 1 से 3 करोड़ रुपये तक कमाते हैं. इसी तरह, सीडीओ का पैकेज 1.2 से 3.8 करोड़ रुपये तक होता है, जो डेटा विश्लेषण के महत्व को दर्शाता है. उभरते हुए चीफ एआई ऑफिसर का प्रारंभिक पैकेज 1.5 से 3 करोड़ रुपये के बीच है, जो इस क्षेत्र में बढ़ती मांग को साबित करता है.  

आईटी नेतृत्व के लिए प्रमुख शहर 
रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु सीनियर आईटी नेतृत्व नियुक्तियों का 48% हिस्सा बनाता है, इसके बाद हैदराबाद (22%), पुणे (20%) और चेन्नई (10%) आते हैं. इसके अतिरिक्त, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में फिनटेक और परामर्श कंपनियों के कारण आईटी नेतृत्व भूमिकाओं की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है.  

हाइब्रिड नेतृत्व भूमिकाओं का उदय  
आईटी उद्योग में नई प्रवृत्तियों के साथ हाइब्रिड नेतृत्व भूमिकाएं जैसे चीफ डिजिटल ऑफिसर की बढ़ती मांग को भी देखा जा रहा है. ये भूमिकाएं आईटी और व्यापार कौशल का मिश्रण होती हैं और उद्योग की ओर लचीले और अनुकूलनीय नेतृत्व की दिशा में बदलाव को दिखाती हैं.

अवसर के सीईओ नवनीत सिंह का बयान  
अवसर के संस्थापक और सीईओ नवनीत सिंह ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आईटी उद्योग बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है और महिलाओं का सीनियर नेतृत्व भूमिकाओं में 20% प्रतिनिधित्व एक अधिक समावेशी उद्योग की ओर इशारा करता है. महिलाएं न केवल नए विचारों और रणनीतियों के साथ आती हैं, बल्कि वे आज की जटिल तकनीकी और व्यावसायिक समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इस गति को बनाए रखने के लिए कंपनियों को अधिक अवसर प्रदान करने और नेतृत्व को फिर से परिभाषित करने की आवश्यकता है."  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago