✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते 2 नए IPO होंगे लॉन्च, 10 कंपनियां लिस्टिंग के जरिए करेंगी मार्केट में एंट्री

इस हफ्ते 2 नए IPO होंगे लॉन्च, 10 कंपनियां लिस्टिंग के जरिए करेंगी मार्केट में एंट्री

अगले सप्ताह मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया आईपीओ लॉन्च नहीं होगा, हालांकि एसएमई सेगमेंट में एक्शन जारी रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज से शुरू हो रहा कारोबारी सप्ताह नए आईपीओ की लॉन्चिंग के लिहाज से ठंडा रहने वाला है. इस सप्ताह सिर्फ दो नए आईपीओ की लॉन्चिंग हो रही है. हालांकि निवेशकों के पास पिछले सप्ताह 13 और 14 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले पांच आईपीओ में भी बोली लगाने का मौका होगा. इसके अलावा इस सप्ताह 10 कंपनियों के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होने वाली है.

इन दो आईपीओ को होगी एंट्री

HP Telecom India IPO: यह 34.23 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है. यह 31.69 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. यह एसएमई आईपीओ 20 फरवरी को खुल कर 24 फरवरी को बंद होगा. शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप 25 फरवरी को दिया जाएगा. 27 फरवरी को शेयर डिमैट अकाउंट में क्रेडिट होंगे. 28 फरवरी को NSE SME पर शेयर के लिस्ट होने की संभावना है. HP Telecom India IPO का प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 29 हजार 600 रुपये है.

Beezaasan Explotech IPO: इस इश्यू के जरिये कंपनी ने 59.93 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. यह 34.25 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड विस्फोटकों और विस्फोटक एसेसरीज को मैन्युफैक्चरर और सप्लाय करता है. 21 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 25 फरवरी को बंद होगा. Beezaasan Explotech IPO का प्राइस बैंड 165-175 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 32 हजार रुपये है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

17 फरवरी को मेनबोर्ड सेगमेंट में Ajax Engineering BSE, NSE पर लिस्ट होगी, वहीं NSE SME पर Chandan Healthcare के शेयर शुरुआत करेंगे. 19 फरवरी को BSE, NSE पर Hexaware Technologies लिस्ट होगी. इसी दिन NSE SME पर PS Raj Steels, Voler Car और Maxvolt Energy की लिस्टिंग होगी. 20 फरवरी को BSE SME पर Shanmuga Hospital के शेयरों की शुरुआत होगी. इसके बाद 21 फरवरी को BSE, NSE पर Quality Power, BSE SME पर L.K. Mehta Polymers और NSE SME पर Royalarc Electrodes के शेयर लिस्ट होंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

6 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago