✕

होम / बिजनेस / लोगों को मिल रहा रोजगार, EPFO से जुड़े 19.29 लाख मेंबर, इस उम्र के कर्मचारी सबसे ज्यादा

लोगों को मिल रहा रोजगार, EPFO से जुड़े 19.29 लाख मेंबर, इस उम्र के कर्मचारी सबसे ज्यादा

EPFO डेटा के अनुसार, नए सदस्यों में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है. साथ ही बड़ी संख्या में पहली बार नौकरी करने वालों को भी जगह मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जून में शुद्ध रूप से 19.29 लाख सदस्यों को जोड़ा है. श्रम मंत्रालय ने यह जानकारी दी. आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर शुद्ध रूप से जोड़े गए सदस्यों में बीते साल जून के मुकाबले 7.86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. मंत्रालय ने कहा कि EPFO से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी के कई कारण हैं. इसमें रोजगार के अवसरों में वृद्धि, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शामिल हैं. 

18-25 साल के युवाओं को मिली ज्यादा नौकरियां 

EPFO डेटा बताता है कि जून, 2024 के दौरान लगभग 10.25 लाख नए मेंबर एनरोल हुए हैं. मई, 2024 के मुकाबले नए सदस्यों की संख्या 4.08 फीसदी बढ़ी है. साथ ही जून, 2023 के मुकाबले इसमें 1.05 फीसदी की वृद्धि हुई है. नए मेंबर्स में 18-25 आयु वर्ग के सदस्यों की संख्या कुल सदस्यों का 59.14 फीसदी है. इससे पता चल रहा है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार मिल रहा है. इनमें बड़ी संख्या में पहली नौकरी करने वाले युवा भी शामिल हैं.

14.15 लाख मेंबर EPFO से दोबारा जुड़े 

पेरोल डेटा से पता चल रहा है कि लगभग 14.15 लाख मेंबर ईपीएफओ से बाहर गए और फिर से शामिल हो गए. यह आंकड़ा जून, 2023 की तुलना में सालाना 11.79 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है. इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए. इन्होंने रकम निकालने के बजाय अकाउंट ट्रांसफर किया है. इससे उनकी सोशल सिक्योरिटी बनी रही.

नए सदस्यों में से लगभग 2.98 लाख महिलाएं

स्त्री-पुरुष के आधार पर आंकड़ों विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.98 लाख महिलाएं हैं. यह आंकड़ा बीते वर्ष जून की तुलना में 5.88 प्रतिशत अधिक है. साथ ही, आलोच्य महीने में शुद्ध रूप से 4.28 लाख महिला सदस्यों को इससे जोड़ा गया. यह सालाना आधार पर 8.91 प्रतिशत अधिक है. पेरोल आंकड़े के राज्य-वार विश्लेषण से पता चलता है कि शुद्ध रूप से सदस्यों में वृद्धि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा में सबसे अधिक है. शुद्ध रूप से सदस्यों की वृद्धि में इन राज्यों का योगदान लगभग 61.16 प्रतिशत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago