होम / बिजनेस / 19 साल के युवाओं ने किया कमाल, इस नामी कंपनी के सीईओ से करवाया 2.3 मिलियन डॉलर का निवेश 

19 साल के युवाओं ने किया कमाल, इस नामी कंपनी के सीईओ से करवाया 2.3 मिलियन डॉलर का निवेश 

दोनों युवाओं ने पहले तो विदेश जाने के लिए पैसे बचाए, उसके बाद जब वहां पहुंचे तो अपने दोस्‍तों के साथ रहे और फिर उस सीईओ से मिलने में एक दिन कामयाब हो गए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

19 साल की उम्र में जब ज्‍यादातर युवा स्‍कूल खत्‍म करने के बाद कॉलेज की तलाश कर रहे होते हैं. लेकिन इस उम्र में देश के दो युवाओं ने दुनिया की नामी कंपनी ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन को अपनी कंपनी में 2.3 मिलियन डॉलर निवेश करने के लिए मना लिया. इन युवाओं की उससे भी दिलचस्‍प कहानी इनके सैम ऑल्‍टमैन तक पहुंचने की है. इनकी ये सफलता सिर्फ एक कंपनी में निवेश की कहानी नहीं है, बल्कि दो युवाओं के जज्‍बे की दास्‍ता है जिसे आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. 

आखिर कौन हैं ये दो युवा? 
भारत में इंड्यूस्‍ड एआई नाम की कंपनी चलाने वाले दो युवाओं की कहानी है. इनमें पहले का नाम आर्यन शर्मा है और दूसरे का नाम आयुष पाठक है. ओवरपावर पर एक पॉडकास्‍ट के दौरान अपनी कहानी को बताते हुए आर्यन शर्मा ने बताया कि टेक वर्ल्‍ड में लोगों से संपर्क बनाने की शुरुआत उन्‍होंने कोल्‍ड आउटरीच के जरिए शुरू की. उन्‍होंने टेक वर्ल्‍ड की दुनिया के सभी नामी लोगों से गाइडेंस के लिए उन्‍हें मेल भेजना शुरू किया. आर्यन ने बताया कि उनमें से कई लोगों ने तो उन्‍हें मेले भेजना बंद करने के लिए तक कह दिया था. इसके बाद उन्‍होंने और उनके पार्टर आयुष ने पैसे बचाने शुरू किए और उसके बाद दोनों सैन फ्रांसिस्‍को गए. वहां ज्‍यादा पैसे नहीं थे तो ऐसे में वो अपने दोस्‍तों के साथ रहे. उन्‍होंने उन कार्यक्रमों में जाना शुरू किया जहां ऑल्‍टमैन जैसे लोग आते थे. इसी तरह उन्‍होंने अपनी नेटवर्किंग शुरू की और एक दिन ऑल्‍टमैन से मिलने में कामयाब रहे. 

क्‍या हुआ जब वो ऑल्‍टमैन से मिले? 
आयुष और आर्यन ने बताया कि जब वो ऑल्‍टमैन से मिले तो उन्‍होंने उनसे उनका सचिव बनने का आग्रह किया, जिससे वो एआई को और बेहतर तरीके से सीख सकें. मुलाकात के बाद दोनों ने संपर्क में रहने का फैसला किया. लेकिन उसके बाद जब इंड्यूस्‍ड एआई का फंडिंग राउंड चल रहा था उस वक्‍त उन्‍होंने ऑल्‍टमैन से मिलने का फैसला किया, जिसके बाद उन्‍हें आखिरकार कामयाबी हासिल हो गई. आज सैम ऑल्‍टमैन उनकी कंपनी में 2.3 मिलियन का निवेश कर रहे हैं. 

आखिर क्‍या करती इंड्यूस्‍ड एआई? 
इन दोनों युवाओं की ये कंपनी इंड्यूस्‍ड एआई में एक ब्राउजर होता है जो अनिवार्य तौर पर एआई का इस्‍तेमाल करता है. कंपनी का मानना है कि एआई वर्कर ऑटोमैटिक तरीके से ब्राउजर का काम कर देगा. कंपनी ये कहती है कि क्‍योंकि ये पूरी तरह से क्‍लॉउड बेस्‍ड होता है कि इसलिए इससे दूसरी मशीनों पर दबाव नहीं पड़ता है. इंड्यूस्‍ड का दावा कि उसकी एआई तकनीक मनुष्‍य की तरह तर्क कर सकती है. इसके चलते ब्राउजर सीधे वेब सर्विसेज से बात करने लगता है. इसमें किसी इंसान की दखलंदाजी की जरूरत नहीं होती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें