होम / बिजनेस / सिंगल यूज प्लास्टिक: कल से इन 19 आइटम्स पर लग रहा है बैन

सिंगल यूज प्लास्टिक: कल से इन 19 आइटम्स पर लग रहा है बैन

सिंगल यूज प्लास्टिक के दायरे में आने वाले 19 आइटम्स कल से बाजार से हट जाएंगे.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर कल यानी 1 जुलाई से बैन लग रहा है. इस बैन के दायरे में फिलहाल 19 आइटम हैं. कंपनियों ने सरकार से मोहलत मांगी थी लेकिन सरकार ने इससे इनकार कर दिया. ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक के दायरे में आने वाले 19 आइटम्स कल से बाजार से हट जाएंगे.  

ये आइटम अब नहीं मिलेंगे
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों को बनाने वाले, सप्लायर, स्टॉक करने वाले, डीलर और इन्हें बेचने वालों पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. इन आइटम्स में जूस-लस्सी के ट्रेटापैक के साथ मिलने वाला प्लास्टिक का स्ट्रॉ, ईयरबड्स, गुब्बारे की प्लास्टिक डंडी, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की प्लास्टिक डंडी, आइसक्रीम की प्लास्टिक डंडी, थर्माकॉल का सजावटी सामान, प्लास्टिक की प्लेट-कप, ग्लास, कांटे, चम्मच, मिठाई के डिब्बे पैक करने वाली पन्नी, सिगरेट पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पन्नी, 100 माइक्रोन से पतले PVC व प्लास्टिक के बैनर और इनविटेशन कार्ड पर लगाई जाने वाली पन्नी आदि शामिल हैं.

बेरोज़गारी का डर
व्यापारी संगठनों का कहना है कि सरकार के इस कदम से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार होंगे. कुछ कंपनियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर डेडलाइन बढ़ाने की भी मांग की थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ा दुश्मन को, खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक का बड़े पैमाने पर होने वाला इस्तेमाल ज्यादा खतरनाक है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस अपर बैन लगाया है.  

उल्लंघन पर कार्रवाई
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई, 2022 से अगर कोई भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा. इसके साथ ही नया लाइसेंस इस शर्त के साथ इश्यू किए जाएंगे कि दुकान पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

15 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

17 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

17 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

20 hours ago