✕

होम / बिजनेस / 18000 फर्जी कंपनियों ने सरकार को लगाया चूना, कर डाली 25000 करोड़ की GST चोरी

18000 फर्जी कंपनियों ने सरकार को लगाया चूना, कर डाली 25000 करोड़ की GST चोरी

कर अधिकारियों ने GST के तहत पंजीकृत करीब 18,000 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, जो करीब 25,000 करोड़ रुपये की कर चोरी में शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साल 2017 में जबसे GST का नया टैक्‍स कानून लागू हुआ, चोरी करने के नए-नए तरीके भी इजाद होने लगे. अब टैक्‍स अधिकारियों ने ऐसे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है, जहां 18 हजार सेल कंपनियां बनाकर 25 हजार करोड़ रुपये की टैक्‍स चोरी की गई. कर अधिकारियों ने माल एवं सेवा कर (GST) के तहत पंजीकृत करीब 18,000 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, जो करीब 25,000 करोड़ रुपये की कर चोरी में शामिल हैं. फर्जी कंपनियों के खिलाफ हाल ही में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया जिसमें अधिकारियों ने 73,000 कंपनियों की पहचान की थी. 

जांच में 18 हजार कंपनियां फर्जी

अधिकारी ने बताया कि फर्जी पंजीकरण के खिलाफ दूसरे राष्ट्रव्यापी अभियान में हमने सत्यापन के लिए लगभग 73,000 जीएसटीआईएन की पहचान की थी. इनमें से लगभग 18,000 अस्तित्वहीन पाए गए. ये फर्जी कंपनियां लगभग 24,550 करोड़ रुपये की कर चोरी में शामिल थीं. विशेष अभियान के दौरान कंपनियों द्वारा लगभग 70 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक जीएसटी भुगतान किया गया.

पहले भी 22 हजार फर्जी कंपनियां मिलीं

सरकार फर्जी जीएसटी पंजीकरण की जांच के लिए लगातार अभियान चलाती है. फर्जी पंजीकरण के खिलाफ दूसरा राष्ट्रव्यापी अभियान 16 अगस्त से अक्टूबर के अंत तक चला. इससे पहले फर्जी पंजीकरण के खिलाफ पिछले साल 16 मई से 15 जुलाई तक चले अभियान के तहत जीएसटी पंजीकरण वाली 21,791 इकाइयों का अस्तित्व नहीं पाया गया था. इस अभियान के दौरान 24,010 करोड़ रुपये की संदिग्ध कर चोरी का पता चला था.

डेढ़ साल में 49 हजार करोड़ की चोरी पकड़ी

सरकार की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान पिछले डेढ़ साल में करीब 49 हजार करोड़ रुपये की टैक्‍स चोरी पकड़ी गई है. इस दौरान टैक्‍स अधिकारियों ने 40 हजार फर्जी कंपनियों का भी पता लगाया है. दरअसल, आईटीसी के नाम पर टैक्‍स चोरी सबसे आसान तरीका होता है. इसमें बिना माल की सप्‍लाई किए, इनपुट टैक्‍स क्रेडिट का क्‍लेम कर दिया जाता है और सरकार से उल्‍टा पैसा वसूला लिया जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

18 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

35 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

39 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

45 minutes ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

18 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

45 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

35 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

40 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago