होम / BW क्लास / BW Class: SaaS क्या है, जिससे E-Commerce कारोबार तेजी से बढ़ रहा? समझिए

BW Class: SaaS क्या है, जिससे E-Commerce कारोबार तेजी से बढ़ रहा? समझिए

यूजर फ्रेंडली होने के कारण SaaS का दायरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. कई ई-कॉमर्स कंपनियां भी SaaS का इस्तेमाल करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: SaaS यानी Software as a Service. आखिर ये होता क्या है, आइए, आसान शब्दों में समझते हैं. एक ऐसा सॉफ्टवेयर जिसे ऑनलाइन इस्तेमाल करते हैं और उसे इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती, इसे ही SaaS कहते हैं. यह एक तरीके से इंटरप्राइज एप्लीकेशन होता है, जिन्हें मल्टीपल यूजर्स के साथ शेयर किया जाता है. इसे यूज करने के लिए आपको सिर्फ इंटरनेट ब्राउजर की जरूरत होती है.

Google Docs भी एक SaaS
इसे उदाहरण से समझते हैं. आप Google Docs तो यूज करते ही होंगे. इसके जरिए आप डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन क्रिएट करते हैं और शेयर भी ऑनलाइन ही करते हैं. जिससे आप शेयर करते हैं, उसे भी इसे देखने के लिए इंटरनेट ब्राउजर की ही जरूरत होती है, क्योंकि Google Docs इंटरनेट ब्राउजर पर ही खुलता है. यह Google Docs भी एक SaaS ही है.

SaaS तेजी से बढ़ रहा है
यूजर फ्रेंडली होने के कारण SaaS का दायरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. कई ई-कॉमर्स कंपनियां भी SaaS का इस्तेमाल करती हैं. ई-कॉमर्स कंपनियां अपने सेलर्स को इसका एक्सेस देती हैं, जिससे उन्हें अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग और सेल करने में आसानी हो सके.

SaaS बेस्ड आईथिंक लॉजिस्टिक्स की नई सर्विस
एक ऐसी ही कंपनी है आईथिंक लॉजिस्टिक्स, जो पूरी तरह से SaaS आधारित शिपिंग प्लेटफॉर्म है. इसने अब अपने इंटरनेशनल शिपिंग सर्विस पोर्टल आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल के लॉन्च की घोषणा की है. यह नया उपक्रम तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स व्यवसायों (SME) और डी2सी ब्रांडों को आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल के माध्यम से वैश्विक बाजारों में ई-कॉमर्स बिक्री का विस्तार और विकास करने में मददगार साबित होगा.

129 अरब डॉलर से अधिक होगा व्यापार!
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि भारत से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार माल परिवहन का बाजार 2025 तक लगभग 129 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है. आईथिंक लॉजिस्टिक्स अपने AI और मशीन लर्निंग पावर्ड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय सेवा का नर्मिाण करके भारतीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना चाहता है.

ई-कॉमर्स विक्रेताओं को मिलती है कई सुविधाएं
आईथिंक लॉजस्टिक्सि का अंतरराष्ट्रीय शिपिंग प्लेटफॉर्म ई-कॉमर्स विक्रेताओं को सभी प्रमुख बाजार स्थानों जैसे Amazon, EBay, LC और अन्य के साथ एकीकरण प्रदान करता है. यह ई-कॉमर्स विक्रेताओं को ऑर्डर डाउनलोड करने, ट्रैकिंग आईडी पुश करने और अंत में विक्रेताओं को इन अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को पूरा करने के लिए उपलब्ध सेवा विकल्पों से जोड़ने की अनुमति देगा.

पहले जरूरतों को समझा
आईथिंक लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल ने अपने अंतरराष्ट्रीय उत्पाद का निर्माण सावधानी पूर्वक अनुसंधान और भारतीय अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स शिपर्स की जरूरतों को समझने के बाद किया है. इसमें लागत प्रभावशीलता, टेक्नोलॉजी सक्षम लॉजिस्टिक और बेहतर ट्रांजिट समय पर विशेष ध्यान दिया गया है.

VIDEO : Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

7 hours ago