होम / BW क्लास / गलती से आ गए अकाउंट में पैसे? जल्द उठाएं ये कदम वरना हो जाएगी सख्त कार्यवाही

गलती से आ गए अकाउंट में पैसे? जल्द उठाएं ये कदम वरना हो जाएगी सख्त कार्यवाही

बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत तो या किसी इंसान की गलती की वजह से भी आपके अकाउंट में अतिरिक्त पैसे आ सकते हैं.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

जमाना काफी तेजी से डिजिटल हो रहा है. जहां पहले आपको किसी को भुगतान करने के लिए एक चेक जारी करके तीन कारोबारी दिनों तक उस चेक के क्लियर होने का इन्तजार करना पड़ता था, वहीं अब आप झटपट अपने फोन से QR कोड स्कैन करके किसी को भी UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में हमें गलती से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाने के कई मामले भी देखने को मिले हैं. क्या आपको पता है कि अगर आपके अकाउंट में भी गलती से पैसे आ जाएं तो आपको क्या करना चाहिए?

कैसे आ जाती है गलती से पेमेंट?
कभी बैंकिंग सेवाओं में हुई दिक्कत तो कभी किसी इंसान द्वारा की गई गलती या फिर कंपनी द्वारा एडवांस में किये गए भुगतानों की वजह से भी आपके अकाउंट में अतिरिक्त पैसे आ सकते हैं. हाल फिलहाल में ऐसे मामलों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. कभी लोगों को बैंक की तरफ से कुछ अतिरिक्त पैसे ट्रान्सफर कर दिए जाते हैं तो कभी किसी राज्य में स्थित एक व्यक्ति द्वारा दुसरे व्यक्ति के नाम गलती से पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं. ऐसे मामलों को सुनकर अक्सर हम यही सोचते हैं कि काश हमारे अकाउंट में भी कभी गलती से कोई पैसे ट्रांसफर कर दे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके अकाउंट में गलती से पैसे आ जाएं और आप सही मौके पर बैंक या फिर संबंधित संस्थाओं को सूचित न करें तो आप पर भी कार्यवाही हो सकती है. 

हो सकती है कानूनी कार्यवाही
ज्यादातर लोगों के बैंक अकाउंट में अगर अचानक बहुत सारे पैसे आ जाएं तो उनके मन में पहला सवाल यही आएगा कि क्या ये पैसे अब हमारे हैं? वहीं कुछ लोग जुगाड़ लगाकर इन पैसों को अपने पास रखने के बारे में विचार भी करने लगते हैं. कानूनी रूप से आपके बैंक में आये पैसों पर आपका हक नहीं होता है. कानून के अनुसार अगर आपके बैंक के अकाउंट में गलती से पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, तो आपको ये पैसे वापस करने पड़ेंगे और इन पैसों पर आपका कोई हक नहीं होता. अगर आप इस पैसे को वापस नहीं करते हैं तो IPC की धारा 403 के तहत आप पर गलती से प्राप्त हुए क्रेडिट को रखने के तहत कार्यवाही भी की जा सकती है. 

न रखें गलती से आये हुए पैसे
IPC की धारा 403 के तहत जब भी किसी व्यक्ति पर कार्यवाही की जाती है तो संबंधित आरोपी को दो सालों तक जेल और आरोपी पर फाइन भी लगाया जा सकता है. IPC की धारा 403 के तहत सिर्फ गलती से आये हुए पैसे रखने वाले ही नहीं बल्कि गैर कानूनी रूप से किसी और की संपत्ति पर कब्जा करने या फिर किसी की संपत्ति पर अपना हक जताने के आरोप के तहत भी आप पर कार्यवाही की जा सकती है. इसलिए यदि आपके अकाउंट में कभी गलती से पैसे आ जाएं तो आप इन पैसों के बारे में जल्द से जल्द बैंक को सूचित करें क्योंकि गलती से आपके अकाउंट में आये हुए पैसों पर आपका हक नहीं होता है और बैंक को सूचना न देने की स्थिति में आप पर कानूनी रूप से काफी सख्त कार्यवाही की जा सकती है.
 

यह भी पढ़ें: कैब ड्राईवर को गलती से ट्रान्सफर हुए 9000 करोड़, बैंक के MD ने दिया इस्तीफा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago