होम / BW क्लास / AC के संबंध में क्या होता है Ton का अर्थ? अधिकतर लोग नहीं जानते मतलब!

AC के संबंध में क्या होता है Ton का अर्थ? अधिकतर लोग नहीं जानते मतलब!

अगर AC के संबंध में टन का मतलब AC का वजन नहीं होता तो फिर आखिर 1 टन, 1.5 टन और 2 टन के AC का मतलब क्या होता है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस वक्त दिल्ली में मौसम आए दिन करवटें बदल रहा है. लेकिन हल्की-फुल्की बारिश और तेज तर्रार आंधी-तूफानों के बावजूद भी गर्मी का प्रकोप बना हुआ है. बारिश के बाद आसमान में अभी भी तेज और चटक धूप बनी हुई है जिसकी वजह से गर्मी से बहुत मामूली राहत ही देखने को मिल रही है. ये AC को इस्तेमाल करने के लिए सबसे सही समय है और अगर आप इस वक्त नया AC लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके बहुत काम की हो सकती है. 

AC के संबंध में क्या होता है टन का अर्थ? 
जब भी बात AC खरीदने की आती है तो हम सबसे पहले यही सोचते हैं कि आखिर AC कितने टन का लेना है. आमतौर पर टन को वजन मापने वाली एक इकाई के रूप में जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC की बात करते हुए हम जिस टन की बात करते हैं वह AC का वजन नहीं होता. अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि अगर ये AC का वजन नहीं होता तो फिर आखिर 1 टन, 1.5 टन और 2 टन के AC का मतलब क्या होता है? 

AC की कूलिंग क्षमता
जैसा कि हमने बताया कि टन वजन मापने वाली एक इकाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह इकाई सिर्फ वजन मापने तक ही सीमित नहीं है. AC के संबंध में हम जिस टन की बात करते हैं उसे अंग्रेजी में Tonnage भी कहा जाता है और इसे AC की कूलिंग क्षमता को मापने वाली एक इकाई के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे मुमकिन है? एक AC की कूलिंग क्षमता को टन में कैसे मापा जाता है?

AC की BTU रेंज
दरअसल एक AC की क्षमता को ब्रिटिश थर्मल यूनिट यानी BTU के जरिये मापा जाता है. एक AC की BTU रेंज 5000 से लेकर 24,000 के बीच होती है. 1 टन में 12,000 BTU होते हैं. अब समझते हैं कि क्षेत्र के अनुसार BTU को किस प्रकार मापा जाता है? इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड की मानें तो आपको प्रत्येक स्क्वायर फीट के लिए 20 BTU प्रति घंटे जितनी कूलिंग की जरूरत पड़ती है. अब आप समझ गए होंगे कि हर एक AC की BTU वैल्यू के हिसाब से ही उसकी कूलिंग क्षमता का पता चलता है. 

AC लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
जिस AC की BTU वैल्यू जितनी ज्यादा होगी वह उतना ही बेहतर कूलिंग प्रदान करेगा लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आप हमेशा ज्यादा टन का AC ही खरीदें. हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से ही AC खरीदें. AC खरीदने से पहले अपने कमरे का क्षेत्र जरूर नाप लें और क्षेत्र के अनुसार ही AC खरीदें. जैसा कि हमने बताया कि आपको प्रत्येक स्क्वायर फीट के लिए आपको 20 BTU प्रति घंटे की जरूरत होती है. जहां 1 टन का AC 12,000 BTU के बराबर होता है वहीं 1.5 टन का AC 18,000 BTU और 2 टन 24,000 BTU के बराबर होता है. 1 टन का AC, 100 से 150 स्क्वायर फीट के क्षेत्र की कूलिंग के लिए पर्याप्त होता है. हमेशा ध्यान रखें कि 5 स्टार रेटिंग वाला AC ही खरीदें जिससे आपका बिजली का बिल आपकी जेब पर भारी न पड़े. 
 

यह भी पढ़ें: इस नामी कंपनी के ओनर ने रजिस्‍टर कराई नई कंपनी, क्‍या AI इंडस्‍ट्री में आजमाएंगे दांव 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago