✕

होम / ऑटोमोबाइल / ओला इलेक्ट्रिक में क्यों हो रही है इस्तीफों की बारिश? यहां समझें पूरी कहानी 

ओला इलेक्ट्रिक में क्यों हो रही है इस्तीफों की बारिश? यहां समझें पूरी कहानी 

ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाज़ार में अच्छी-खासी पकड़ बना ली है. इसके बावजूद ओला इलेक्ट्रिक से एक के बाद एक बड़े अधिकारियों का इस्तीफा देना चौंकाने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करते ही सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है, वो है ओला. पिछले कुछ वक्त में ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बाज़ार में अच्छी-खासी पकड़ बना ली है. इसके बावजूद ओला इलेक्ट्रिक से एक के बाद एक बड़े अधिकारियों का इस्तीफा देना चौंकाने वाला है. कंपनी को अलविदा कहने वालों में अब सीनियर डायरेक्टर और हेड ऑफ चार्जिंग नेटवर्क यशवंत कुमार का नाम भी जुड़ गया है. 

लिस्ट में और भी कई नाम
IIT बॉम्बे से पढ़े यशवंत कुमार ने 2021 में ओला इलेक्ट्रिक जॉइन की थी और माना जाता है कि कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम किरदार निभाया. यशवंत से पहले ओला इलेक्ट्रिक के HR डायरेक्टर रंजीत कोंदेशन में भी इस्तीफा दिया था. कंपनी के साथ उनका रिश्ता करीब 14 महीने पुराना था. बात इन दोनों पर ही खत्म नहीं होती. इस लिस्ट में और भी कई नाम शामिल हैं.

ओला छोड़ अमेज़न चुना
ओला इलेक्ट्रिक की रीजनल हेड निधि चतुर्वेदी भी कंपनी छोड़ चुकी हैं. उन्होंने अपनी नई पारी अमेज़न के साथ शुरू की है. अप्रैल में कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वरुण दुबे ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. इतना ही नहीं, कुछ महीनों पहले चीफ टेक्निकल ऑफिसर दिनेश राधाकृष्णन ने भी कंपनी छोड़ दी थी. उन्होंने पिछले साल मई में ओला इलेक्ट्रिक जॉइन की थी.

IPO से पहले उथल-पुथल
इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी के दूसरे वेंचर्स में बेचैनी देखी जा सकती है. ओला कार्स के प्रमुख रहे अरुण सिर्देश्मुख अब कंपनी का हिस्सा नहीं हैं. ओला में ये उथल-पुथल ऐसे समय हो रही है जब कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जिस तरह से एक के बाद एक बड़े अधिकारी ओला छोड़ रहे हैं, उसे देखते हुए अभी कंपनी का आईपीओ लाना अच्छा नहीं होगा. इसलिए उसे थोड़ा इंतजार करना चाहिए और मार्केट में यह संदेश पहुंचाना चाहिए कि ‘ऑल इज वेल’.

ये है इस्तीफे की वजह! 
अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि ओला इलेक्ट्रिक में इस्तीफों की बारिश हो रही है? इसकी सबसे प्रमुख वजह है कंपनी का अपने कई वेंचर्स को बंद करना. ओला ने हाल ही में अपना यूस्ड कार का बिज़नेस 'ओला कार्स' और क्विक-कॉमर्स बिज़नेस 'ओला डैश' बंद कर दिया है. 'ओला कार्स' पर लॉन्च के एक साल के भीतर ही ताला लगा दिया गया. इसके अलावा कंपनी ओला कैफे, फूड पांडा, ओला फूड्स भी बंद कर चुकी है. इससे कहीं न कहीं कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं. 

गिर सकते हैं और विकेट? 
भले ही ओला इलेक्ट्रिक बेहतर स्थिति में है, लेकिन स्कूटरों आग लगने की घटनाओं और जून में सेल्स फिगर में कमी से चिंता का माहौल है. इसलिए बड़े अधिकारी किसी अनहोनी से पहले ही अपना ठिकाना बदल रहे हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि आगामी कुछ महीनों में सेल्फ फिगर नहीं सुधरे तो कुछ और इस्तीफे देखने को मिल सकते हैं. बता दें कि ओला अब अपना ध्यान इलेक्ट्रिक कार, Cell Manufacturing और फाइनेंशियल सर्विस बिज़नेस पर लगाना चाहती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

19 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago