✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऐसा क्या हुआ कि चीनी कंपनी ‘ग्रेट वॉल मोटर्स’ ने भारत में निवेश को लेकर बदला मन?

ऐसा क्या हुआ कि चीनी कंपनी ‘ग्रेट वॉल मोटर्स’ ने भारत में निवेश को लेकर बदला मन?

ग्रेट वॉल मोटर्स ने भारत में अपना ऑफिस बंद कर दिया है और आखिरी 11 कर्मचारियों की भी छुट्टी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई नौकरियों के साथ ही कंज्यूमर्स को कुछ नए कार ऑप्शन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं. इसकी वजह है चीन की SUV बनाने वाली कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (Great Wall Motors-GWM) की भारत में निवेश की योजना रद्द करना. हालांकि, कंपनी पूरे जोर-शोर से भारतीय बाजार में अपनी एंट्री के प्रयास कर रही थी, लेकिन अब उसने इरादा बदल दिया है. GWM ने भारत में अपना ऑफिस बंद कर दिया है और आखिरी 11 कर्मचारियों की भी छुट्टी कर दी है.

इसलिए बदला मन
चीनी कंपनी ने निकाले गए कर्मचारियों को तीन महीने का सेवरेंस पैकेज और छह महीने की वेरिएबल पे भी दी है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर भारतीय बाजार में संभावनाएं देखने वाली चीनी कंपनी को एकदम से ऐसा क्या हुआ कि उसने भारत में निवेश की योजना ही रद्द कर दी. दरअसल, GWM ढाई साल से एफडीआई क्लीयरेंस (FDI clearance) का इंतजार कर रही थी, जब इसमें सफलता नहीं मिली तो उसने अपना मन बदल दिया. 

क्या है FDI?
FDI का मतलब होता है, फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट या प्रत्यक्ष विदेशी निवेश. यह वो निवेश होता है जो किसी एक देश की कंपनी या व्यक्ति दूसरे देश में करते हैं. चीन से बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 2020 में कानून में संशोधन किया था. जिसके अनुसार, पड़ोसी देशों से भारतीय कंपनियों में एफडीआई निवेश के लिए अब सरकारी अनुमति की आवश्यकता होगी. यह उन सभी देशों पर लागू होगा जो चीन के साथ - भारत के साथ भूमि सीमा साझा करते हैं.   

जनरल मोटर्स को भी झटका
ग्रेट वॉल मोटर ने 2020 में अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स के पुणे के तालेगांव प्लांट को खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया था. जनरल मोटर्स पहले ही भारत से अपना कारोबार समेट चुकी है. चीनी कंपनी ने 2020 में ऑटो एक्सपो में भी हिस्सा लिया था. इसके बाद माना जा रहा था कि GWM जल्द ही भारत में अपनी कार लॉन्च करेगी. GMW के अपनी भारत योजना को रद्द करने से जनरल मोटर्स को अब अपने प्लांट को बेचने के लिए दूसरे खरीदार खोजने पड़ेंगे.

एक दशक के प्रयास का अंत
एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट वॉल करीब एक दशक से भारत में एंट्री की संभावनाएं तलाश रही थी. उसने सबसे पहले 2014-15 में कोशिश की फिर 2017 में और आखिर में 2020 में जनरल मोटर्स के तालेगांव प्लांट को खरीदने के लिए एक टर्म शीट साइन करके भारत में निवेश के अपने इरादे को दर्शाया. कंपनी भारत में एक अरब डॉलर का निवेश करना चाहती थी, उसने 30,000 लोगों को रोजगार देने की योजना भी बनाई थी.

इनकी योजना भी विफल 
ग्रेट वॉल मोटर्स ने भारत के साथ ही थाईलैंड और ब्राजील में उतरने की योजना बनाई थी. कंपनी ने थाईलैंड और ब्राजील में कामकाज शुरू कर दिया है, लेकिन भारत को लेकर उसकी योजना अमल में नहीं आ पाई. वैसे, GWM के अलावा, चीन की Changan, Haima और Chery ने भी भारत में एंट्री की योजना बनाई थी, मगर सफल नहीं हुईं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

23 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago