✕

होम / ऑटोमोबाइल / Toyota कर रही ऐसा काम, 1200km की रेंज देंगी EV कारें; महज 10 मिनट में होंगी चार्ज! 

Toyota कर रही ऐसा काम, 1200km की रेंज देंगी EV कारें; महज 10 मिनट में होंगी चार्ज! 

जापानी कंपनी टोयोटा एक अलग किस्म की बैटरी बनाने पर काम कर रही है, जिससे EV कारों के रेंज काफी बढ़ जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) का बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कार निर्माता कंपनियां लगातार EV को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों को दौड़ में पीछे छोड़ सकें. हालांकि, मौजूदा समय में EV को लेकर कई तरह की परेशानियां हैं, जिनकी वजह से बाजार में इनकी हिस्सेदारी उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ रही है. उदाहरण के तौर पर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है. इनकी कम रेंज भी एक बड़ी समस्या है. अधिकांश EV कार 300 से 500 की रेंज देती हैं, जो शहर के लिहाज से तो ठीक है लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए ये आंकड़ा पर्याप्त नहीं है. EV को चार्ज करना भी पेट्रोल भरवाने जितना आसान नहीं है.   

कब तक शुरू होगा उत्पादन?
EV के अनुकूल सिस्टम बनाने में कितना समय लगेगा, कहना मुश्किल है लेकिन इसकी कम रेंज की समस्या जल्द दूर हो सकती है. दरअसल, जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी 'टोयोटा' (Toyota) इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज बढ़ाने के अभियान में जुटी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक सॉलिड-स्टेट बैटरी बना रही है, जो रेंज और चार्जिंग के मामले में मौजूदा बैटरियों के मुकाबले काफी बेहतर होगी. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो सॉलिड-स्टेट बैटरियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2027 या 2028 तक शुरू हो सकता है. इस बैटरी के इस्तेमाल से EV कारों की रेंज काफी बढ़ जाएगी.

लागत भी हो जाएगी कम
टोयोटा ने हाल ही में कहा था कि वह एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली है, जो EV बैटरियों की लागत और आकार को आधा कर सकती है. बताया जा रहा है कि सॉलिड-स्टेट बैटरियां ईवी की रेंज को 1200 किमी कर देंगी. इतना ही नहीं, इनसे चार्जिंग का समय 10 मिनट या उससे कम हो जाएगा. यानी 10 से कम में आपकी EV पूरी तरह चार्ज हो जाएगी और आप सिंगल चार्ज में 1200 किमी का सफर भी तय कर पाएंगे. पिछले हफ्ते, टोयोटा ने सॉलिड-स्टेट बैटरियों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए इडेमित्सु (Idemitsu) के साथ हाथ मिलाया था.

Li-ion से कितनी है अलग?
मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरियों का इस्तेमाल होता है, लिथियम एक महंगा पदार्थ है और इसकी उपलब्धता भी सीमित है, जिससे बैटरी की कीमत बढ़ जाती है. EV कारों में बैटरी ही अहम किरदार निभाती है. यदि बैटरी की लागत कम होगी, तो EV की कॉस्ट में भी कमी आ सकती है. सॉलिड-स्टेट बैटरी (SSB) कैथोड, एनोड और सॉलिड इलेक्ट्रोलाइट से बनती है. यह लिथियम-आयन बैटरियों से काफी अलग होती है, जिसमें लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट इस्तेमाल होता है. लिथियम बैटरियों में जहां फूलने, लीकेज, आग लगने या अन्य तरह के डैमेज की आशंका अधिक रहती है. वहीं, SSB बैटरी के साथ ऐसा नहीं है. लिहाजा, ये बैटरी कई तरह के फायदे लेकर आएंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago