✕

होम / ऑटोमोबाइल / PM मोदी को मिले 600 से ज्यादा तोहफों की नीलामी, जानें कितनी तय की गई है कीमत

PM मोदी को मिले 600 से ज्यादा तोहफों की नीलामी, जानें कितनी तय की गई है कीमत

17 सितंबर से उनके सैकड़ों गिफ्ट्स की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसमें 600 रुपये से लेकर करीब 9 लाख रुपये तक के गिफ्ट शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. पिछले कई साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी को मिले तोहफों की ई-नीलामी की जा रही है. ये ऑक्शन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें पीएम मोदी को मिले 600 से अधिक तोहफों की नीलामी हो रही है. इसमें सिर्फ 600 रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 16 लाख रुपये तक की कीमत में तोहफे नीलाम किए जा रहे हैं. इसके लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmmementos.gov.in/) पर विजिट कर सकते हैं.

5 साल में हुई ₹50 करोड़ की कमाई

आपको बता दें कि पीएम मोदी को मिले गिफ्टों की नीलामी का यह छठा संस्करण है. 2019 में पीएम मोदी के बर्थडे से इसकी शुरुआत हुई थी. इन नीलामियों ने पिछले 5 साल में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी के गिफ्ट्स की नीलामी से हुई आय को नमामि गंगे परियोजना में लगाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने लोगों से इस ई-नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया, क्योंकि इस ई-ऑक्शन में भाग लेकर वे एक नेक काम में योगदान देंगे. इससे हमारे देश के पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी

गिफ्ट्स में क्या-क्या?

पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह, सिमरन शर्मा और रजत पदक विजेता निशाद कुमार द्वारा भेंट किए गए जूतों के अलावा रजत पदक विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है.

राम मंदिर की एक प्रतिकृति जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है, मोर की एक मूर्ति जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, राम दरबार की एक मूर्ति जिसकी कीमत 2.76 लाख रुपये है और चांदी की वीणा जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है, उच्च आधार मूल्य वाली वस्तुओं में शामिल हैं.

सबसे कम आधार मूल्य वाले उपहार में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है. नीलामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर दो अक्टूबर को समाप्त होगी. यहां आप गिफ्ट्स को ऑनलाइन देख सकते हैं.

गंगा सफाई में खर्च होगा पैसा

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने उन्हें मिलने वाले सभी तोहफों और स्मृति चिह्न की नीलामी की नई संस्कृति शुरू की है. मुख्यमंत्री के तौर पर भी वह ऐसा करते थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जो उपहार मिलते हैं, उन्हें नीलामी के माध्यम से लोगों को वापस दे दिया जाता है और नीलामी से अर्जित धन का इस्तेमाल एक नेक कार्य ‘गंगा की सफाई’ के लिए किया जाता है. शेखावत ने जोर देकर कहा कि छठी बार ऐसी नीलामी की जा रही है और इसके माध्यम से जुटाई गई धनराशि राष्ट्रीय गंगा कोष में दान की जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago