होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki को भी मिला GST नोटिस, चुकाने होंगे 139 करोड़ रुपए?

Maruti Suzuki को भी मिला GST नोटिस, चुकाने होंगे 139 करोड़ रुपए?

GST संस्थाओं ने Maruti Suzuki पर पेनल्टी लगा दी है और GST का भुगतान न करने के लिए Show Cause Notice भी जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. ऑटोमोबाइल क्षेत्र की जानी मानी कंपनी मारुति सुजुकी को भारत की GST से संबंधित संस्थाओं द्वारा नोटिस भेजा गया है और इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने ही दी है. 

क्या है पूरा मामला?
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि GST संस्थाओं ने कंपनी पर पेनल्टी लगा दी है और GST का भुगतान न करने के लिए कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) भी जारी किया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि टैक्स का भुगतान कंपनी द्वारा किया जा चुका है, लेकिन फिर भी कंपनी को यह नोटिस जारी किया गया है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह नोटिस जुलाई 2017 से अगस्त 2022 तक की अवधी के लिए जारी किया गया है और टैक्स देयता के मामले के तहत कंपनी को यह नोटिस जारी किया गया है. 

कंपनी पर नहीं पड़ा प्रभाव
कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया है कि GST से संबंधित संस्थाओं द्वारा कारण बताओ नोटिस जुलाई 2017 से अगस्त 2022 की अवधी के लिए जारी किया है. इस नोटिस में भुगतान किये गए टैक्स के अलावा पेनल्टी और ब्याज के रूप में 139.3 करोड़ रुपयों की मांग की गई है. कंपनी द्वारा यह भी कहा गया है कि रिवर्स चार्ज के तहत कुछ निश्चित सेवाओं में टैक्स देयता के संबंध में यह नोटिस जारी किया गया है. कंपनी का कहना है कि संबंधित संस्था के खिलाफ किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले कंपनी अपना जवाब देगी. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बतया है कि वित्तीय ऑपरेशंस, या कंपनी की अन्य गतिविधियों पर इस नोटिस का किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. 

Maruti Suzuki का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि उसे पंजाब एवं हरियाणा के उच्च न्यायालयों से अपने पक्ष में एक आदेश प्राप्त हुआ है और जुलाई 2006 से लेकर मार्च 2011 की अवधी के दौरान केंद्रीय एक्साइज विभाग द्वारा कंपनी के खिलाफ की गई अपीलों को भी खारिज कर दिया गया है. आपको बता दें की इस महीने की शुरुआत में मारुति सुजुकी ने कहा था कि एक महीने के दौरान अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री करके उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अगस्त 2023 में 1,89,082 गाड़ियां बेचीं थीं जो एक महीने में कंपनी द्वारा की गई गाड़ियों की सबसे बड़ी बिक्री है.
 

यह भी पढ़ें: TCS के नियमों सहित अक्टूबर में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago