✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hyundai की राह पर MG Motor, भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! 

Hyundai की राह पर MG Motor, भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! 

एमजी मोटर इंडिया अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. अगले 2 से तीन साल में कंपनी का आईपीओ आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motors IPO) के आईपीओ की खबरों के बीच ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भी भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है. अगले तीन से चार सालों में कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में MG मोटर के पार्टनर JSW ग्रुप इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से पहले अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है. बता दें कि MG मोटर की पैरेंट कंपनी चीन की SAIC मोटर है, जिसने भारत में सज्जन जिंदल की अगुआई वाले JSW ग्रुप इ हाथ मिलाया है. 

किसके पास कितना स्टेक
MG मोटर इंडिया अब JSW MG मोटर इंडिया हो गई है. सज्जन जिंदल पिछले काफी समय से MG मोटर में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे और पिछले साल उनकी यह कोशिश सफल हो गई. JSW ग्रुप के पास फिलहाल इस कंपनी में 35% हिस्सेदारी है. प्राइवेट इक्विटी फंड एवरस्टोन कैपिटल के पास 8% हिस्सेदारी है. इसके अलावा करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी विभिन्न डीलर्स-कर्मचारियों के पास है और शेष 49% हिस्सेदारी चीनी कंपनी SAIC के पास है. आईपीओ से पहले सज्जन जिंदल MG मोटर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 प्रतिशत कर सकते हैं.

बाजार में 1% हिस्सेदारी
MG मोटर की पैरेंट कंपनी SAIC चीन की सबसे बड़ी सरकारी कार कंपनी है. एक अनुमान के मुताबिक यह कंपनी भारत में अब तक करीब 3000 करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है. MG Motor सामान्य ईंधन पर चलने वाली कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी बनाती है. भारत में इसकी SUVs MG हेक्टर (MG Hector), ग्लोस्टर (Gloster) और एस्टोर (Astor) को काफी पसंद किया गया है. इसके अलावा, ZS EV और Comet नाम से MG की इलेक्ट्रिक कारें भी भारत में मौजूद हैं. JSW MG Motor के पास भारत के कार बाजार में अभी महज 1% हिस्सेदारी है.

MG को क्या मिला?
MG मोटर ने 2019 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया था. कंपनी ने करीब 5 करोड़ डॉलर में गुजरात में स्थित जनरल मोटर्स के एक प्लांट का अधिग्रहण किया था. MG मोटर इंडिया और JSW ग्रुप की पार्टनरशिप दोनों के लिए ही फायदेमंद है. इससे एक तरफ जहां MG की फंड संबंधी समस्या दूर हुई है, वहीं JSW को कार बाजार में एंट्री मिल गई है. MG मोटर इंडिया ने भारत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. MG हेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया है. इसके अलावा, MG की दूसरी कारें भी भारतीय ग्राहकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही हैं. लेकिन इस सबके बावजूद कंपनी ने न तो अपना प्रोडक्शन बढ़ाया और न ही कैपिसिटी बढ़ाने का प्रयास किया. इसकी एक वजह रही उसका चीनी कनेक्शन. दरअसल, चीन के साथ भारत के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं, ऐसे में MG मोटर इंडिया अपनी पैरेंट कंपनी SAIC Motor से फंड नहीं जुटा पा रही थी. लेकिन JSW Group के रूप में उसे भारतीय साझेदार मिलने से उसकी फंड की समस्या काफी हद तक दूर गो गई है.

जिंदल को क्या मिला?  
JSW Group को इस डील के जरिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री मिल गई है. यह सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में अब सज्जन जिंदल के पास MG के सहारे लाभ कमाने का मौका है. जिंदल के पास MG मोटर इंडिया में 35% हिस्सेदारी है. एमजी मोटर इंडिया के ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में जब अपना आईपीओ लेकर आएगी, तो जिंदल के पास कंपनी में 49% और फिर 51% तक हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प होगा. SAIC Motor ऑफर फॉर सेल के तहत अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. इस तरह कंपनी में चीनी हिस्सेदारी कम हो जाएगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं MG में हिस्सेदारी जिंदल के लिए लाभदायक रहेगी. क्योंकि MG Motor भारत में एक ट्रस्टेड ब्रैंड बन गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago