✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत की EV पॉलिसी का लाभ लेने से इंकार करने वाली BYD के बारे में कितना जानते हैं आप? 

भारत की EV पॉलिसी का लाभ लेने से इंकार करने वाली BYD के बारे में कितना जानते हैं आप? 

BYD यानी Build Your Dreams चीन की दिग्गज EV मेकर है. इस कंपनी ने भारत में भी अपनी कारें उतारी हैं. हालांकि, कंपनी ने भारत की EV नीति का लाभ लेने से इंकार कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) भारत की EV पॉलिसी का लाभ नहीं लेना चाहती.  कंपनी का कहना है कि वह इस संबंध में आवेदन नहीं करेगी. इस साल की शुरुआत में केंद्र सरकार ने नई ईवी नीति की घोषणा की थी, जिसका मकसद ग्‍लोबल कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करना है.  BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक यात्री वाहन कारोबार के प्रमुख राजीव चौहान का कहना है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने EV पॉलिसी पर विचार किया और हमने इसके लिए आवेदन नहीं करने का निर्णय लिया है.

प्लांट लगाना है ज़रूरी
केंद्र ने इस साल मार्च में Tesla जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने के लिए नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की थी. इसके तहत 35,000 डॉलर और उससे अधिक की कीमत वाले वाहनों पर 15% के कम आयात शुल्क पर सीमित संख्या में कारों के आयात की अनुमति दी गई है. यह अनुमति सरकार की मंजूरी की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए दी जाती है. हालांकि, इसके लिए कंपनियों को भारत में प्लांट लगाना अनिवार्य है. चौहान ने कहा कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट होने से कुछ फायदे मिलते हैं, लेकिन BYD इंडिया फिलहाल इस दिशा में आगे नहीं बढ़ेगी.

भारत को लेकर बड़े प्लान
कुछ समय पहले खबर आई थी कि BYD भारत के EV बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी चाहती है. उसकी देश के 30 शहरों में अपने सेंटर्स खोलने की तैयारी है. BYD की योजना है कि 2030 तक भारतीय वाहन मार्केट की 40 फीसदी हिस्सेदारी उसके पास आ जाए और कंपनी ने इस दिशा में तेजी से काम भी शुरू कर दिया है. BYD भारत के मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में पैर जमाने के लिए कई नए इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है. BYD की इलेक्ट्रिक कारों में हैचबैक, सेडान और एसयूवी की लंबी रेंज है. Build Your Dreams पहले से ही भारत में कॉरपोरेट फ्लीट्स के लिए इलेक्ट्रिक बस और इलेक्ट्रिक वीकल्स बेच रही है.

कई देशों तक है पहुंच  
2003 में स्थापित BYD दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक कार और प्लग इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड्स भी बेचती है. इनमें नॉर्वे, सिंगापुर, ब्राजील, न्यूजीलैंड, कोस्टारिका और कोलंबिया शामिल हैं. फिलहाल 300 से ज्यादा चीनी कंपनियां EV बना रही हैं. चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी SAIC और BYD ग्लोबल मार्केट शेयर में केवल एलन मस्क की टेस्ला से पीछे हैं. BYD इलेक्ट्रिक वाहनों में लगनी वाली बैटरी भी बनाती है. बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में चीन की CATL और BYD सबसे बड़े प्लेयर्स माने जाते हैं. BYD का भारत की EV नीति का फायदा लेने से इंकार का मतलब है कि कंपनी चीन में ही अपने वाहन बनाकर उन्हें भारत में लाएगी और इसके लिए ज्यादा टैक्स भरने को भी तैयार है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago