✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस कंपनी ने भी बढ़ा दिए कारों के दाम, जानें अब कितना बढ़ेगा जेब का बोझ 

इस कंपनी ने भी बढ़ा दिए कारों के दाम, जानें अब कितना बढ़ेगा जेब का बोझ 

महंगाई के मौसम में अब एक दिग्गज कार कंपनी ने भी अपने कुछ मॉडल्स के दामों में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय कार बाजार में Kia ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की ही. इस साउथ कोरियाई कंपनी की कारों को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है. खासकर Sonet और Seltos को भारतीय ग्राहकों का काफी प्यार मिला है. इन कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है. अब कंपनी अपनी इन दोनों कारों को महंगा कर दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Kia ने अपनी दोनों ही एसयूवी के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. यानी इनमें से किसी भी कार को खरीदने के लिए आपको पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

Sonet में इतना हुआ इजाफा
किआ मोटर्स ने  Sonet की कीमत 27 हजार रुपए तक बढ़ाई है. इसी तरह Seltos के दामों मन 19 हजार रुपए तक का इजाफा हुआ है.किआ सोनेट के बेस वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इसके HTE(O) पेट्रोल 1.2 मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 9900 रुपए बढ़ाए गए हैं. वहीं टॉप वेरिएंट एक्‍स लाइन 1.0 टर्बो पेट्रोल DTC अब 17 हजार महंगा हो गया है. जबकि HTX डीजल MT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा 27 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.

ये वेरिएंट सबसे महंगा
सोनेट के साथ ही सेल्‍टॉस की कीमतों को भी बढ़ाया गया है.इस SUV की कीमत में 19 हजार रुपए तक बढ़ गई है. Seltos के HTX डीजल iMT वेरिएंट में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. जबकि  X-Line DCT वेरिएंट की कीमत में सबसे कम 2 हजार की बढ़ोतरी हुई है. सोनेट की तरह इसके भी बेस वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने कोई बदलाव नही किया है. Sonet और Seltos ने बाजार में आते ही अपना रंग जमा दिया था. आज भी दोनों SUVs डिमांड में हैं. कंपनी दोनों के ही अपडेटेड वर्जन बाजार में पेश कर चुकी है. अब Kia की बात निकली है, तो चलिए आपको यह भी बता देते हैं कि इसका हुंडई से क्या कनेक्शन है.

हुंडई और Kia का कनेक्शन
Hyundai और Kia अलग-अलग कंपनी होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं. किआ और हुंडई टेक्नोलॉजी तो शेयर करती ही हैं, साथ ही इनके प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स भी लगभग एक जैसे होते हैं. दरअसल, दोनों की एक दूसरे में हिस्सेदारी है. पहले किआ मोटर्स में हुंडई की हिस्सेदारी 51% थी, लेकिन अब यह 33.88% है. इसी तरह, हुंडई मोटर्स की कुछ सहायक कंपनियों में किआ की 5-45 फीसदी तक हिस्सेदारी है. 1988 में जब Kia वित्तीय संकट में फंस गई थी, तब Hyundai ने इसमें हिस्सेदारी खरीदी थी. किआ की स्थापना 1944 में हुई थी और हुंडई 1967 में अस्तित्व में आई. एक रिपोर्ट के अनुसार, Kia ने साइकिल बनाने से कारोबार की शुरुआत की, इसके बाद उसने बाइक और ट्रक मैन्युफैक्चरिंग में भी हाथ आजमाया. 1980 में किआ ने फोर्ड के साथ पार्टनरशिप की और 1986 में कार प्रोडक्शन शुरू किया. 1988 में एशिया में आए वित्तीय संकट में किआ भी मुश्किल में फंस गई. कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन दिया, तब फोर्ड ने अपनी हिस्सेदारी हुंडई को बेची दी. इस तरह हुंडई के पास Kia की हिस्सेदारी अ गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago