होम / ऑटोमोबाइल / भारत से दूरी अब और नहीं, Ford ने किया वापसी का ऐलान; फिर रौशन होगा चेन्नई प्लांट  

भारत से दूरी अब और नहीं, Ford ने किया वापसी का ऐलान; फिर रौशन होगा चेन्नई प्लांट  

फोर्ड अपने चेन्नई प्लांट को फिर से रौशन करने जा रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वो भारत वापस लौट रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑटो सेक्टर की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फोर्ड (Ford) भारत में वापसी कर रही है. कंपनी ने अपनी भारत वापसी के ऐलान के साथ ही इस बारे में तमिलनाडु सरकार को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) भी सौंप दिया है. कंपनी करीब तीन साल पहले भारत से अपना कारोबार समेटकर निकल गई थी. फोर्ड अपना गुजरात प्लांट पहले ही टाटा ग्रुप को बेच चुकी है. जबकि चेन्नई संयंत्र के लिए वह खरीदार की तलाश कर रही थी, लेकिन बात बन नहीं पाई.

CM से हुई थी मीटिंग
एक रिपोर्ट के अनुसार, Ford अपने चेन्नई प्लांट का इस्तेमाल अब वैश्विक बाजारों के लिए विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करेगी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान फोर्ड नेतृत्व से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद ही Ford ने भारत में वापसी की योजना को अंतिम रूप दिया.  

नहीं बनी थी बात
फोर्ड ने सितंबर 2021 में भारत छोड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद उसने सरकार की PLI योजना में भाग लेने के लिए आवेदन किया, लेकिन फिर अचानक वैश्विक बाजारों के लिए भारत में EV बनाने की योजना को टाल दिया. फोर्ड अपने गुजरात प्लांट को टाटा समूह को बेचने के बाद चेन्नई प्लांट को बेचने के लिए सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW समूह के साथ बातचीत कर रही थी, मगर बात नहीं बन पाई. उसके बाद खबर आई कि Ford ने चेन्नई प्लांट बेचने का फैसला टाल दिया है. 

नियुक्तियां भी हुईं
पिछले साल दिसंबर में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोर्ड इंडिया ने कुछ नई नियुक्तियां भी की हैं, जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी भारतीय यूनिट का ऑपरेशन फिर से शुरू कर सकती है. गौरतलब है कि भारत में अपने पैर जमाने के लिए कंपनी ने मोटर व्हीकल और इंजन के चार प्लांट चेन्नई और साणंद में स्थापित किए थे. बाद में उसने अपनी गुजरात फैसिलिटी 725.70 करोड़ रुपए में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड को बेच दी.  .

क्यों किया प्रोडक्शन बंद?
फोर्ड इंडिया ने भारत छोड़ने के फैसले का ऐलान करते हुए घाटे का हवाला दिया था. कंपनी ने कहा था कि उसे भारत में कारें बनाने में दो बिलियन डॉलर यानी 200 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है. इसलिए वो गुजरात के साणंद और तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अपने दोनों प्लांट बंद करने जा रही है. कंपनी ने इन प्लांट में इकोस्पोर्ट, फिगो और एस्पायर जैसी गाड़ियों तैयार की जाती थीं. गौरतलब है कि फोर्ड काफी समय से भारतीय बाजार पर पकड़ बनाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे खास सफलता नहीं मिली.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago