✕

होम / ऑटोमोबाइल / अक्टूबर की शुरुआत में लगा गाड़ियों की बिक्री पर ब्रेक, लेकिन फिर पूरी हो गई कसर!

अक्टूबर की शुरुआत में लगा गाड़ियों की बिक्री पर ब्रेक, लेकिन फिर पूरी हो गई कसर!

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA ने अक्टूबर में वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के दौर में भी इस साल वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. सितंबर में वाहनों की बिक्री में करीब 20% की बढ़ोत्तरी हुई थी, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत में इस रफ्तार पर कुछ हद तक ब्रेक लग गया. घरेलू बाजार में खुदरा वाहन बिक्री सालाना आधार पर अक्टूबर में 7.73 प्रतिशत गिरकर 21,17,596 यूनिट रह गई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़े बताते हैं अक्टूबर, 2022 में घरेलू बाजार में खुदरा वाहन बिक्री 22,95,099 थी, जिसमें इस साल करीब 8 की गिरावट दर्ज की गई.

इस वजह से थमी रफ्तार
ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि फुल स्पीड से भाग रही वाहनों की बिक्री आखिरकार अक्टूबर में क्यों धीमी पड़ गई? FADA के अनुसार, इसकी एक बड़ी वजह रही श्राद्ध की अवधि (Shraddh Period) रही. दरअसल, पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2023) 29 सितंबर लेकर 14 अक्टूबर तक चला. हिंदू संस्कृति के अनुसार इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता. इसलिए वाहनों की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली. जबकि पिछले साल यानी 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर से आरंभ होकर 25 सितंबर को समाप्त हुआ था. 

...लेकिन यहां अच्छी रही सेल 
FADA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 12.60 प्रतिशत घटकर 15,07,756 यूनिट रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 17,25,043 इकाई थी. इसी तरह, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी अक्टूबर में खुदरा बिक्री 1.35 प्रतिशत गिरकर 3,53,990 यूनिट रही, जबकि अक्टूबर, 2022 में यह 3,58,884 इकाई थी. हालांकि, थ्री-व्हीलर्स की बिक्री अक्टूबर में 45.63 प्रतिशत बढ़कर 1,04,711 इकाई हो गई, एक साल पहले यह आंकड़ा 71,903 इकाई था. इसी तरह, अक्टूबर में कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री 10.26 प्रतिशत बढ़कर 88,699 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 80,446 यूनिट थी. 

पूरे महीने में 13% वृद्धि दर्ज
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि अशुभ माना जाने वाला श्राद्ध काल 14 अक्टूबर तक रहा, इस वजह से वाहनों की बिक्री के आंकड़े प्रभावित हुए. अक्टूबर के पहले 15 दिन में सालाना आधार पर करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन पूरे महीने की तुलना करने पर इसमें 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो अच्छी बाजार मांग का संकेत है. पितृ पक्ष के खत्म होने के बाद नवरात्रि शुरू हो गई और 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का हर दिन शुभ माना जाता है, इसलिए नवरात्र में वाहनों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुईं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago