✕

होम / ऑटोमोबाइल / Musk ने अपने मिशन इंडिया पर खुद लगाया ब्रेक, भारत में फिलहाल नहीं दौड़ेंगी Tesla की कारें!

Musk ने अपने मिशन इंडिया पर खुद लगाया ब्रेक, भारत में फिलहाल नहीं दौड़ेंगी Tesla की कारें!

एलन मस्क पिछले काफी समय से टेस्ला की कारों को भारत लाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन अब उन्होंने इस कोशिश पर ब्रेक लगा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला भारत में कब आने वाली है? यह सवाल पिछले काफी समय से पूछा जा रहा है. मस्क इसी साल 21-22 अप्रैल को भारत यात्रा पर आने वाले थे. इस दौरान, उनके टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करने की भी संभावना भी. लेकिन, उन्होंने आखिरी समय में अपनी यात्रा स्थगित कर दी. तब से उनके मिशन इंडिया पर सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि, अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि टेस्ला के अधिकारियों ने भारत सरकार से बातचीत बंद कर दी है. टेस्ला की हाल-फिलहाल भारत में एंट्री की संभावना लगभग न के बराबर है. 

आर्थिक परेशानी में है टेस्ला
रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के पास भारत में निवेश के लिए पैसा नहीं है, इसलिए कंपनी ने अपनी भारत योजना को फिलहाल के लिए टाल दिया है. ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि टेस्ला ने भारत सरकार को सूचित किया है कि उसके पास अभी निवेश के लिए पैसों की कमी है. इसलिए वह फिलहाल भारत में इन्वेस्टमेंट नहीं कर सकती. दरअसल, एलन मस्क की टेस्ला के लिए समय अभी अच्छा नहीं चल रहा है. उसे दुनियाभर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उसकी कारों की बिक्री में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट देखने को मिली है. चीन टेस्ला के लिए सबसे बड़ा बाजार है और वहां भी उसे स्थानीय कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है.

ये भी पढ़ें - इस कंपनी ने भी बढ़ा दिए कारों के दाम, जानें अब कितना बढ़ेगा जेब का बोझ

हिट नहीं हुआ नया मॉडल
बताया जा रहा है कि टेस्ला का नया मॉडल साइबरट्रक भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है. मेक्सिको में टेस्ला के नए प्लांट के काम में देरी हो रही है. इन सभी परेशानियों को देखते हुए टेस्ला ने भारत में एंट्री की योजना फिलहाल के लिए टाल दी है. बाजार कारों का बड़ा बाजार है और इलेक्ट्रिक कारों की संख्या भी यहां बढ़ रही है. सरकार ने विदेशी EV कंपनियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नई EV पॉलिसी भी बनाई है. ऐसे में संभव है कि टेस्ला आने वाले समय में भारत का रुख करे, लेकिन फिलहाल तो इसकी संभावना कम नजर आती है.  

देश में TATA ही किंग
सरकार ने नई EV नीति के तहत विदेशी कंपनियों के लिए इम्पोर्ट टैक्स कम कर दिया है. हालांकि, इसके लिए कंपनियों को भारत में 4,150 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा और तीन साल के अंदर स्थानीय स्तर पर EV का उत्पादन शुरू करना होगा. भारत के EV मार्केट में फिलहाल टाटा का दबदबा है.  कंपनी के पोर्टफोलियो में 4 इलेक्ट्रिक कारें हैं. टाटा नेक्सन ईवी, टाटा टियागो ईवी और टाटा टिगॉर ईवी के बाद अब कंपनी के पोर्टफोलियो में पंच EV भी शामिल हो गई है. महिंद्रा भी तेजी से EV पर काम कर रही है. आने वाले समय में कंपनी कुछ EV मॉडल पेश करने के तैयारी men जुटी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago