होम / अप्वाइंटमेंट / UGRO Capital ने इन्‍हें बनाया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, इन पर ये होगी जिम्‍मेदारी 

UGRO Capital ने इन्‍हें बनाया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, इन पर ये होगी जिम्‍मेदारी 

ओम शर्मा इससे पहले AU फाइनेंस से लेकर कई अन्‍य कंपनियों में काम कर चुके हैं. उनके पास इस क्षेत्र में काम करने का 20 सालों से ज्‍यादा का अनुभव है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

MSME सेक्‍टर की कंपनियों को एम्‍पॉवर करने वाली कंपनी Ugro Capital ने अपनी मैनेजमेंट को और मजबूत बनाते हुए ओम शर्मा को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्‍त किया है. ओम शर्मा कंपनी को स्‍ट्रैटजिक सुपरविजन देने का काम करेंगे. मौजूदा समय में कंपनी के पास 140 सदस्‍यों की टेक्‍नीकल एक्‍सपर्ट और 200 सदस्‍यों वाली स्‍ट्रांग ऑपरेशन टीम है. 

ISB के एल्‍यूमिनी रहे हैं ओम शर्मा 
ओम शर्मा UGRO Capital ज्‍वॉइन करने से पहले AU Small Finance Bank में चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर काम कर चुके हैं. वो इंडियन स्‍कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए कर चुके हैं. ओम शर्मा किसी भी बिजनेस को तकनीक के साथ-साथ रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ाने में विशेष महारत रखते हैं. वो एमएसएमई क्षेत्र में UGRO Capital उग्रो कैपिटल की स्थिति को बढ़ाने के लिए एक कुशल रणनीतिकार की भूमिका निभाने जा रहे हैं. 

नियुक्ति पर क्‍या बोले ओम शर्मा ?
UGRO Capital में नवनिर्वाचित सीओओ ओम शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि फाइनेंस और नए तकनीकी समाधानों को लेकर काम करने वाली कंपनी उग्रो कैपिटल में शामिल होने को लेकर मैं उत्‍साहित है. उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना है तकनीक का इस्‍तेमाल करके न सिर्फ ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाने को लेकर काम कर सकते हैं बल्कि इससे व्‍यवसायिक दक्षता को भी बढ़ाया जा सकता है. मैं UGRO Capital की टीम के साथ सहयोग करके एमएसएमई इकोसिस्‍टम को बदलने के लिए काम करने को बेहद उत्‍साहित हूं. ओम शर्मा पिछले 20 सालों से काम कर रहे हैं. एयू से पहले वो डिजीफ्लिंट और एमिरेट्स एनबीडी में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और परिवर्तन पदों पर काम कर चुके हैं. 

क्‍या बोले कंपनी के एमडी? 
UGRO Capital के एमडी और वाइस प्रेसीडेंट शचीन्‍द्र नाथ ने कहा कि हमें अपनी मजबूत प्रबंधन टीम पर बहुत गर्व है. उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से हम अपनी टीम को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं , जिसमें बेहतरीन क्षमता है. उन्‍होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा स्‍मॉल बिजनेस फाइनेंस प्‍लेटफॉर्म बनाने के‍ लिए डिजिटल परिचालन क्षमता और तकनीक दोनों का उसमें महत्‍वपूर्ण योगदान है. हमने बेहतरीन सेवाएं देने के लिए एक मजबूत तकनीकी टीम का निर्माण किया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमने अपनी संचालन क्षमता से ऋण की कमी को दूर करने का पूरा प्रयास किया है. उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्‍वास है ओम शर्मा के हमारी टीम में आने के बाद हमारी डिजिटल क्षमताओं में और इजाफा होगा. उन्‍होंने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन टीम का नेतृत्‍व किया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago