होम / अप्वाइंटमेंट / Hari Nair बने Tips के नए CEO, जानिए कैसे नियुक्ति से कंपनी को होगा फायदा?

Hari Nair बने Tips के नए CEO, जानिए कैसे नियुक्ति से कंपनी को होगा फायदा?

Tips इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TIPS) का कहना है कि इस नियुक्ति की बदौलत प्रमुख टीम और उसकी अध्यक्षता को मजबूती मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लिस्टेड म्यूजिक कंपनी Tips इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TIPS) की तरफ से आज काफी बड़ी घोषणा कर सकते हैं. म्यूजिक कंपनी ने आज जानकारी देते हुए कहा कि हरी नायर को कंपनी द्वारा अपना नया CEO नियुक्त किया गया है. हरी नायर के पास कुल 25 सालों का अनुभव मौजूद है और इन 25 सालों में से पिछले 20 सालों के दौरान उन्होने म्यूजिक इंडस्ट्री में ही काम किया है. 

क्यों जरूरी है नियुक्ति
Tips इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TIPS) का कहना है कि इस नियुक्ति की बदौलत कंपनी की प्रमुख टीम और उसकी अध्यक्षता को मजबूती मिलेगी. साथ ही कंपनी अपनी म्यूजिक वितरित करने की क्षमता में वृद्धि करके या फिर म्यूजिक के वित्तीय पहलुओं को बढ़ावा देकर कमाई के नए रास्तों की खोज भी करेगी. बदलती हुई भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और तेजी से बदलते हुए डिजिटल ट्रेंड्स के दौर में हरी नायर कंपनी की वृद्धि के लिए जिम्मेदार होंगे. 

क्या है Tips इंडस्ट्रीज की राय
CEO के रूप में हरी नायर की नियुक्ति के मौके पर Tips इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TIPS) के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार तौरानी ने कहा कि हरी नायर को अपने CEO के रूप में पाकर हम बेहद खुश हैं. हरी नायर को म्यूजिक इकोसिस्टम का पूरा अनुभव है और वह इस इकोसिस्टम के हर क्षेत्र से वाकिफ हैं. साउंडबज और मौज मोबाइल जैसी म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों से लेकर सोनी म्यूजिक इंडिया जैसी ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के डिजिटल ब्यापार को संभालने तक उनका अनुभव काफी विस्तृत है. हम आने वाले समय में अपनी कमाई में वृद्धि करने और शेयरहोल्डर्स को बेहतर वैल्यू प्रदान करने के लक्ष्यों के साथ काम करेंगे.

हरी नायर ने की तारीफ
अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए हरी नायर ने कहा कि मैं Tips इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TIPS) की टीम का हिस्सा बनकर बहुत ज्यादा खुश हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक ऐसी कंपनी की अध्यक्षता करने का मौका मिला है जिनके पास विभिन्न प्रकार का क्वालिटी म्यूजिक बनाने का अनुभव मौजूद है. लगातार कंपनी की प्रॉफिटेबल रणनीति इस बात का सबूत है कि कंपनी की मैनेजमेंट अपने शेयरहोल्डर्स को प्राथमिकता प्रदान करती है. 
 

यह भी पढ़ें: डॉलर फिर से हुआ मजबूत, कम हो गए सोने के दाम!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago