होम / अप्वाइंटमेंट / SBI के इस बॉस को मिली नई जिम्‍मेदारी, बनेंगे RBI के डिप्‍टी गवर्नर 

SBI के इस बॉस को मिली नई जिम्‍मेदारी, बनेंगे RBI के डिप्‍टी गवर्नर 

मौजूदा समय में RBI के डिप्‍टी गवर्नर एम के जैन का कार्यकाल जून में खत्‍म हो रहा है. 1 जुलाई से ये पद संभालेंगे. वो मौजूदा समय में कई अहम जिम्‍मेदारियां देख रहे हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

RBI को जल्‍द ही उसका नया डिप्‍टी गवर्नर मिलने वाला है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंगलवार को SBI के प्रबंध निदेशक स्वामीनाथन जानकीरमन को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. मौजूदा समय में इस पर नियुक्‍त एम के जैन का कार्यकाल जून में खत्‍म हो रहा है.  जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था. उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया.

किन मामलों को देखते थे जैन 
एम के जैन मौजूदा समय में पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन, विकास,  उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग के प्रभारी हैं. वर्तमान में, RBI के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा, टी रबी शंकर और राजेश्वर राव हैं. एमके जैन ने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त होने से पहले आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया था. IDBI बैंक में शामिल होने से पहले, वह इंडियन बैंक के प्रमुख थे.

आखिर कौन हैं स्‍वामीनाथन जानकीरमन 
मौजूदा समय में स्‍वामीनाथन जानकीरमन एसबीआई में बतौर कॉरपोरेट बैंकिंग और सहायक कंपनियों की जिम्‍मेदारी देख रहे हैं. जानकीरमन ने बजट और प्रदर्शन की जिम्‍मेदारी, निवेशक योजना और पूंजी योजना का कार्यभार देख रहे हैं. लिंक्‍डिन पर उनके प्रोफाइल के अनुसार वो कॉरपोरेट बैंकिंग, इंटरनेशनल बैंकिंग, बिजनेस फाइनेंस और एफआई उत्‍पादों डिजिटल बैंकिंग और लेनदेन बैंकिंग डोमेन के विशेषज्ञ हैं. वो डिजिटल बैंकिंग वर्टिकल के प्रमुख के रुप में SBI की डिजिटल यात्रा का हिस्‍सा रहे हैं. 

कौन-कौन थे इस पद के लिए दावेदार
इस पद के लिए जानकीरमन के अतिरिक्‍त कई और लोगों का इंटरव्‍यू हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूनियन बैंक के अध्‍यक्ष श्रीनिवास वरदराजन, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र के प्रबंध निदेशक और सीईओ एएस राजीव, यूको बैंक के एमडी सोमा शंकर प्रसाद, जैसी नामी लोगों ने इस पद के लिए इंटरव्‍यू दिया था. इंटरव्‍यू लेने वालों में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास, कैबिनेट सचिव, वित्‍तीय सेवा सचिव, और मुख्‍य आर्थिक सलाहकार वाले एक पैनल ने इन सभी का इंटरव्‍यू लिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

1 day ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

2 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

3 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

1 week ago

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago