होम / अप्वाइंटमेंट / इनके हाथ में 1 अक्‍टूबर से आएगी South Indian Bank की कमान, सामने होगी ये चुनौती 

इनके हाथ में 1 अक्‍टूबर से आएगी South Indian Bank की कमान, सामने होगी ये चुनौती 

साउथ इंडियन बैंक की कमान शेषाद्री के हाथों में उस वक्‍त आ रही है जब दूसरी तिमाही में बैंक को जबर्दस्‍त मुनाफा हुआ है. जबकि 22 में घाटा हुआ था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साउथ इंडियन बैंक के निदेशक मंडल ने पीआर शेषाद्री की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है. पीआर शेषाद्री 1 अक्‍टूबर से बैंक के एमडी और सीईओ की जिम्‍मेदारी देखेंगे. साउथ इंडियन बैंक में उनकी नियुक्ति अगले तीन सालों के लिए हुई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 17 अगस्‍त को ही उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे चुका है.

इन संस्‍थानों में कर चुके हैं काम 
पीआर शेशाद्री इससे पहले कई बैंकों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं. जिन बैंकों में उन्‍होंने काम किया है उनमें करुर वैश्‍य बैंक के एमडी और सीईओ, सिटीबैंक एनए में बतौर एशिया प्रशांत, सिंगापुर क्षेत्र के प्रबंध निदेशक और लोन बिजनेस के क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में कार्य किया है.  सिटीबैंक एनए के एशिया प्रशांत और सिंगापुर क्षेत्र के प्रबंध निदेशक,  सिटी फाइनेंशियल कंज्यूमर फाइनेंस इंडिया लिमिटेड (सीसीएफआईएल) के इंडिया डिस्‍ट्रीब्‍यूटर निदेशक, सिटीबैंक एनए, कंट्री ब्रांच के संरचित फाइनेंस प्रमुख और प्रबंध निदेशक, सीएफआरएसआईएल और एकीकरण प्रबंधक - एसोसिएट्स इंडिया लिमिटेड के बैंकिंग प्रमुख कलेक्शंस, सिटीबैंक एनए, भारत, ऑटोमोबाइल फाइनेंस के प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं. शेशाद्री कई बैंकों के बोर्ड ऑफ गवर्नर में भी शामिल हैं. 

यहां से हुई है शेषाद्री की शिक्षा
पीआर शेषाद्री की शिक्षा दिल्‍ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से हुई है. उन्‍होंने वहां से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्‍नातक की डिग्री और भारतीय प्रबंध संस्‍थान बैंग्‍लोर से परास्‍नातक की डिग्री उन्‍होंने हासिल की है. उन्‍होंने दिल्‍ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीई की डिग्री 1981-1985 तक ली जबकि उन्‍होंने आईआईएम बैंगलोर से परास्‍नातक की डिग्री 1986 -1988 तक ली.

दूसरी तिमाही में कैसे रहे बैंक के नतीजे? 
2023 की दूसरी तिमाही में अगर साउथ इंडियन बैंक के नतीजों पर नजर डालें तो बैंक ने 223.10 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो समझ में आता है कि बैंक को 187 करोड़ का घाटा हुआ था. बैंक को 246 करोड़ का कर पूर्व लाभ (PBT) और 726 करोड़ का शुद्ध ब्‍याज आय कमाई है. ये किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे ज्‍यादा आय है. अब बैंक की कमान शेषाद्री के हाथों में आने जा रही है. उनके सामने बैंक के रेवेन्‍यू को बढ़ाने के साथ-साथ एनपीए को कम करना और दूसरे लक्ष्‍यों को हासिल करने की बड़ी चुनौती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago