होम / अप्वाइंटमेंट / Meta ने एक हफ्ते में ढूंढ ली भारत में कंपनी की नई हेड, 2016 में किया था फेसबुक को ज्वाइन

Meta ने एक हफ्ते में ढूंढ ली भारत में कंपनी की नई हेड, 2016 में किया था फेसबुक को ज्वाइन

यह नियुक्ति मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन के प्रतिद्वंद्वी स्नैप के लिए काम करने के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: फेसबुक-पैरेंट मेटा ने गुरुवार को मेटा इंडिया के प्रमुख के रूप में संध्या देवनाथन की नियुक्ति की घोषणा की है. यह नियुक्ति मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन के प्रतिद्वंद्वी स्नैप के लिए काम करने के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है. व्हाट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा इंडिया में सार्वजनिक नीति के निदेशक राजीव अग्रवाल ने भी कंपनी को छोड़ दिया था. इस बीच, फेसबुक इंडिया (मेटा) के निदेशक और पार्टनरशिप के प्रमुख मनीष चोपड़ा व्यवसाय के प्रभारी हैं.

अब WhatsApp के पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर शिवनाथ ठकराल को भारत में सभी मेटा ब्रैंड के लिए पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर बनाया गया है.

देवनाथन कंपनी की बिजनेस और राजस्व प्राथमिकताओं को एक साथ लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी और डैन नियरी, उपाध्यक्ष, मेटा एपीएसी को रिपोर्ट करेंगी व APAC नेतृत्व टीम का हिस्सा बनेंगी. देवनाथन की नियुक्ति 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी. 

22 साल का है करियर

देवनाथन का बैंकिंग, पेमेंट और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 22 वर्षों का करियर रहा है. वह 2016 में मेटा में शामिल हुईं थीं और सिंगापुर व वियतनाम के बिजनेस और टीमों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया में मेटा की ई-कॉमर्स इनिशिएटिव को बनाने में मदद की थी. अपनी भूमिका के हिस्से के रूप में, देवनाथन कंपनी के भारतीय चार्टर का नेतृत्व करेंगी और देश के प्रमुख ब्रांडों, क्रिएटर्स और विज्ञापनदाताओं के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेंगी.

मेटा के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मार्ने लेविन ने कहा, “भारत डिजिटल अपनाने में सबसे आगे है और मेटा ने अपने कई शीर्ष प्रोडक्ट्स जैसे रील्स और बिजनेस मैसेजिंग, भारत में सबसे पहले लॉन्च किए हैं. हमने हाल ही में व्हाट्सऐप पर JioMart भी लॉन्च किया है, जो भारत में हमारा पहला एंड-टू-एंड शॉपिंग अनुभव है. भारत के लिए हमारे नए लीडर के रूप में संध्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है." 

बढ़ सकती है मुश्किल 

मेटा ने हाल ही में अपनी अब तक की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए लगभग 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी के मुश्किल हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. Meta रिवेन्यु सहित कई तरह की परेशानियों से गुजर रही है. ऐसे में भारत में एक के बाद एक तीन टॉप अधिकारियों का कंपनी छोड़ जाना जुकरबर्ग की परेशानी बढ़ा सकता है. अभिजीत बोस के इस्तीफे के बारे में जानकारी देते हुए WhatsApp के हेड Will Cathcart ने एक बयान में कहा कि मैं अभिजीत का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उन्होंने पहले WhatsApp इंडिया हेड के तौर पर बेहद शानदार सर्विसेज दी हैं.

Meta के शेयरों में तेजी  

इस्तीफे के बाद अभिजीत बोस क्या करने वाले हैं, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने किसी बेहतर मौके की तलाश में इस्तीफा दिया है. इधर, मेटा के शेयरों में तेजी से मार्क जुकरबर्ग ने कुछ राहत की सांस ली है. बीते 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 

VIDEO: डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

2 hours ago

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

1 day ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

2 days ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

2 days ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

1 hour ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

3 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

2 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

4 hours ago