होम / अप्वाइंटमेंट / CCI से जुड़े तीन नए सदस्य, क्या आप जानते हैं इनके नाम?

CCI से जुड़े तीन नए सदस्य, क्या आप जानते हैं इनके नाम?

भारत में राष्ट्रीय स्तर पर कम्पटीशन की देखरेख, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा ही की जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) को लेकर काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि विदेशी मामलों की देखरेख के लिए तीन नए सदस्यों की नियुक्ति CCI द्वारा की गई है. इन तीन नई नियुक्तियों में से जहां एक व्यक्ति का संबंध सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से बताया जा रहा है, वहीं एक अन्य व्यक्ति पूर्व समय में व्हाट्सऐप (Whatsapp) के कंप्लायंस अफसर के रूप में कार्यरत बताए जा रहे हैं. 

किन लोगों को किया गया नियुक्त?
मामले से जुड़े लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में नियुक्त किए गए इन तीन नए लोगों में से पहले अनिल अग्रवाल हैं, जिनका संबंध पुलिस से है और वह भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में भी काम कर चुके हैं. इसके साथ ही अनिल अग्रवाल ने विभिन्न स्टार्टअप्स के लिए भी काम किया है. फिलहाल अनिल अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति के बारे में किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है. अनिल अग्रवाल के अलावा CCI में हुई दो अन्य नियुक्तियों में श्वेता कक्कड़ और दीपक अनुराग का नाम शामिल है. जहां श्वेता पहले व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर अंतरिम कंप्लायंस के रूप में काम कर चुकी हैं, वहीं दीपक पूर्व में CAG में एक अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं. 

क्या है CCI?
भारत में राष्ट्रीय स्तर पर कम्पटीशन की देखरेख, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा ही की जाती है. CCI, भारतीय सरकार के कॉर्पोरेट अफेयर मंत्रालय के तहत आता है. कम्पटीशन एक्ट 2002 को लागू करने की जिम्मेदारी भी CCI की ही है. कम्पटीशन एक्ट के माध्यम से कम्पटीशन को बढ़ावा देना और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना जिनकी वजह से भारत में कम्पटीशन पर गलत प्रभाव पड़े, ये काम भी CCI द्वारा ही किए जाते हैं. अगर किसी मामले की वजह से भारत में कम्पटीशन पर नकारात्मक प्रभाव पड़े तो CCI इन मामलों की देखरेख भी करता है और साथ ही इन मामलों की जांच भी करता है.
 

यह भी पढ़ें:  क्या है PM Vishwakarma योजना? किस तरह उठाएं फायदा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago