होम / अप्वाइंटमेंट / Accenture ने भारत में अपनी लीडरशिप टीम में किया बदलाव, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

Accenture ने भारत में अपनी लीडरशिप टीम में किया बदलाव, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

30 जून को रिटायर हो रहीं रेखा एम. मेनन ने कंपनी को 20 साल सेवाएं दी हैं. इस दौरान, उन्होंने Accenture के लिए विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने भारत में अपनी लीडरशिप टीम में बदलाव किया है. अजय विज को कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. यह पद कंपनी ने हाल ही में बनाया है. वहीं, संदीप दत्ता अब इंडिया मार्केट यूनिट को हेड करेंगे. कंपनी ने बताया है कि भारत में एक्सेंचर की सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभाल रहीं रेखा एम. मेनन 30 जून को रिटायर हो जाएंगी. अजय विज उन्हीं की जगह लेंगे. 

निभानी होगी ये जिम्मेदारी
भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में, अजय विज समग्र नेतृत्व प्रदान करने और प्रमुख कंपनी प्राथमिकताओं के लिए समन्वित निर्णय लेने के लिए अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का विस्तार करेंगे. नई भूमिका से पहले तक विज भारत में कंपनी के कॉर्पोरेट सर्विसेज एवं सस्टेनेबलिटी के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे. भारत में कंपनी के सेल्स प्रमुख संदीप दत्ता अब एक्सेंचर की इंडिया मार्केट यूनिट का नेतृत्व करेंगे. अपनी नई भूमिका में दत्ता  स्थानीय व्यापार समुदायों (Local Business Communities) के साथ काम करने और स्थानीय उद्योग और व्यापार निकायों के भीतर एक्सेंचर का प्रतिनिधित्व करने करने के लिए भी जिम्मेदार होंगे.

कंपनी को दिए 20 साल
30 जून को रिटायर हो रहीं रेखा एम. मेनन ने कंपनी को 20 साल सेवाएं दी हैं. इस दौरान, उन्होंने Accenture के लिए विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं. भारत में कंपनी के चेयरपर्सन के रूप में, उन्होंने एक्सेंचर के व्यवसाय को बढ़ाने, कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने और उद्योग, सरकार और ग्राहकों सहित प्रमुख हितधारकों के साथ संबंध बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है. उन्होंने भारत की कॉर्पोरेट नागरिकता रणनीति का नेतृत्व किया और कंपनी के समावेशन और विविधता एजेंडे को आगे बढ़ाया.

120 से ज्यादा देशों में क्लाइंट्स
ग्रोथ मार्केट्स के लिए एक्सेंचर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लियोनार्डो फ्रैमिल ने रेखा एम. मेनन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में एक्सेंचर के लिए एक मजबूत नींव बनाने में मदद की. साथ ही उन्होंने अजय विज और संदीप दत्ता को उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है. बता दें कि एक्सेंचर एक अग्रणी वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी है. कंपनी में 738,000 कर्मचारी हैं और उसके क्लाइंट्स 120 से अधिक देशों में मौजूद हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago