✕

होम / बिजनेस / यूएस का बेस्ट इंडियन रेस्टोरेंट Chai Pani, विज्ञापन पर खर्च नहीं करता एक भी पैसा

यूएस का बेस्ट इंडियन रेस्टोरेंट Chai Pani, विज्ञापन पर खर्च नहीं करता एक भी पैसा

अमेरिका में इंडियन स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर एक रेस्टोरेंट को ‘बेस्ट रेस्टोरेंट’ का अवार्ड मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अमेरिका में इंडियन स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर एक रेस्टोरेंट को ‘बेस्ट रेस्टोरेंट’ का अवार्ड मिला है. उत्तरी कैरोलिना के एशविल में स्थित इस रेस्टोरेंट का नाम चाय-पानी है. चाय-पानी भारत में आम बोलचाल का शब्द है, इसलिए रेस्टोरेंट का नाम भी यही रखा गया है. शिकागो में हुए जेम्स बीयर्ड फाउंडेशन अवॉर्ड्स में चाय-पानी को अमेरिका के मोस्ट आउटस्टैंडिंग रेस्टोरेंट के सम्मान से नवाजा गया. इस रेस्टोरेंट के मालिक मेहरवान ईरानी (Meherwan Irani) हैं, जिनकी परवरिश भारत में हुई है. 

विज्ञापन पर सख्त नीति

एशविल और आसपास के इलाकों में चाय-पानी बहुत फेमस है. केवल भारतीय ही नहीं, अमेरिकी भी इंडियन फूड का लुत्फ़ उठाने वहां जाते हैं. आमतौर पर कंपनियां विज्ञापनों पर भारी-भरकम पैसा खर्च करती हैं, ताकि अपने व्यापार को बढ़ाया जा सके, लेकिन मेहरवान ईरानी की सोच इससे जुदा है. चाय-पानी विज्ञापनों पर कोई पैसा खर्च नहीं करता. इसके बजाए, रेस्टोरेंट वो पैसा समाज को करीब लाने, उसकी बेहतरी में लगाता है.

भारत में पहुंचाई आर्थिक मदद

Chai Pani की वेबसाइट पर बताया गया है कि विज्ञापनों को लेकर कंपनी की स्पष्ट और सख्त नीति है. कंपनी विज्ञापन पर पैसा खर्च नहीं करती, इसके बजाये हम स्थानीय समुदाय के लिए वो पैसा खर्च करते हैं. जैसे गिव-बैक नाइट्स, कम्युनिटी इनिशिएटिव और डोनेशन आदि. खास बात ये है कि चाय-पानी भारत में भी सोशल एक्टिविटीज़ में शामिल है. 2018 में चाय-पानी रेस्टोरेंट ग्रुप ने एक NGO के साथ मिलकर दो स्टूडेंट्स के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई थी. इसके अलावा, रेस्टोरेंट छात्राओं की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहा है.   

यहां की चाट है खास 

मेहरवान ईरानी ने अपना पहला चाय-पानी रेस्टोरेंट एशविल में 2009 में खोला था. इसके बाद उन्होंने कई शहरों तक पहुंच बनाई. चाय पानी में सबकुछ किफायती दाम पर मिलता है. यह भी एक वजह है कि रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का सामना कर रहे अमेरिकियों के बीच ये रेस्तरां काफी लोकप्रिय है. इस रेस्टोरेंट की स्पेशलिटी है यहां बिकने वाली चाट. इसके अलावा, भी कई ऐसे स्ट्रीट फूड यहां मिलते, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है. चाय-पानी में लोग अपने पालतू डॉग्स को भी ला सकते हैं, शर्त बस इतनी है कि वो वेल-बिहेव्ड हों.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

5 hours ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

6 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

9 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

9 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

1 day ago