होम / ऐसा भी होता है / दुनिया के 10 सबसे खराब शहर, जहां जिंदगी मौत से भी बदतर; नई लिस्ट जारी

दुनिया के 10 सबसे खराब शहर, जहां जिंदगी मौत से भी बदतर; नई लिस्ट जारी

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' के अनुसार, रहने के लिहाज से सीरिया की राजधानी दमिश्क दुनिया का सबसे खराब शहर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' ने रहने के हिसाब से सबसे खराब शहरों की लिस्ट जारी की है. ये लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है. लिस्ट के अनुसार इन 10 शहरों में रहना बहुत मुश्किल काम है.

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' के अनुसार, रहने के लिहाज से सीरिया की राजधानी दमिश्क दुनिया का सबसे खराब शहर है. यहां की जिंदगी किसी नर्क से कम नहीं है. नाइजीरिया के लागोस, लीबिया के त्रिपोली और अल्जीरिया के अल्जीयर्स का स्थान दमिश्क के बाद आता है. यही नहीं, इस लिस्ट में पाकिस्तान का कराची और बांग्लादेश का ढाका भी शामिल है.

पाकिस्तान का कराची 5वें नंबर पर
दुनिया के सबसे खराब शहरों में पाकिस्तान का कराची 5वें नंबर पर है. छठे नंबर पर Papua New Guinea का शहर पोर्ट मोरेसबाई है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे खराब शहरों में सातवें नंबर पर है, वहीं जिंबाब्वे की राजधानी हरारे आठवें नंबर पर है. कैमरून के दाउआला शहर को नौवां स्थान मिला है. इरान की राजधानी तेहरान सबसे खराब शहरों में दसवें नंबर पर है.

रहने की लिहाज से दुनिया के 10 सबसे अच्छे शहर
'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' ने रहने के हिसाब से सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट भी जारी की है. ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना दुनिया में रहने के हिसाब से सबसे अच्छा शहर है. यहां जिंदगी सुकून भरी होती है. दूसरे स्थान पर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन है. तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड का शहर ज्यूरिक है.

अच्छे शहरों में पांचवें स्थान पर कनाडा का वैनकुअर
सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर कनाडा का कैलगेरी शहर है. पांचवें स्थान पर भी कनाडा का ही शहर वैनकुअर है. छठे स्थान पर स्विट्जरलैंड का शहर जेनेवा है. टॉप 10 लिस्ट में जर्मनी स्थित फ्रैंकफर्ट ने भी बाजी मारी है. इसे सातवें स्थान पर जगह दी गई है.

टोरंटो आठवीं पोजिशन पर
कनाडा के टोरंटो को सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट में आठवीं पोजिशन दी गई है. नीदरलैंड का एम्स्टर्डम इस लिस्ट में नौवीं पोजिशन पर है. रहने लायक सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट में दसवीं पोजिशन पर दो शहरों के नाम हैं. जापान का ओसाका और ऑस्ट्रेलिया का मेलबॉर्न संयुक्त रूप से इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है.

भारत का कोई शहर टॉप 10 में नहीं
ध्यान देने वाली बात है कि रहने लायक शहरों की टॉप 10 लिस्ट में किसी भी भारतीय शहर का नाम शामिल नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago