होम / ऐसा भी होता है / विनर्स एंड अचीवर्स ने आयोजित किया एडवेंचरर्स कैंप, 4 युवाओं ने हासिल की नया मुकाम

विनर्स एंड अचीवर्स ने आयोजित किया एडवेंचरर्स कैंप, 4 युवाओं ने हासिल की नया मुकाम

विनर्स एंड अचीवर्स के संस्थापक सत्यरूप सिद्धांत ने युवा एडवेंचरर्स पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विनर्स एंड अचीवर्स में हम युवाओं में साहस की भावना को पोषित करने में विश्वास करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रसिद्ध पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत की एडवेंचर कंपनी विनर्स एंड अचीवर्स और रांची के आई 3 फाउंडेशन के नेतृत्व में एडवेंचर के एक सफल कैंप का समापन किया गया. इस एडवेंचर अभियान में तेलंगाना के चार युवा एडवेंचरर्स ने पहाड़ों की रोमांचक यात्रा के दौरान नए मानक स्थापित किए. इस अभियान में 11 से 16 वर्ष के तेलंगाना से लट्टूपल्ली ललित्या रेड्‌डी, शमीन रमेश क्याथम, लट्‌टूपल्ली श्रीहन रेड्‌डी, गोली प्रीथम शामिल हुए. इन युवाओं ने अभियान के दौरान विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए अदभ्य साहस का परिचय दिया. जिन्हें विनर्स एंड अचीवर्स द्वारा व्यापक सुरक्षा उपाय प्रदान किए गए और चुनौतियों से निपटने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया गया.

सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए, विनर्स एंड अचीवर्स ने हेलीकॉप्टर निकासी सेवाओं सहित व्यापक बीमा कवरेज की व्यवस्था की. युवा एडवेंचरर्स ने अपनी ऑक्सीजन आपूर्ति खुद की और यात्रा के दौरान किसी भी चिकित्सा आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक डॉक्टर का भी प्रबंध किया गया. ये उपाय कंपनी की अपने प्रतिभागियों की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. 

विनर्स एंड अचीवर्स के संस्थापक सत्यरूप सिद्धांत ने युवा एडवेंचरर्स पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विनर्स एंड अचीवर्स में, हम युवाओं में साहस की भावना को पोषित करने में विश्वास करते हैं. यह अभियान हमारे युवाओं की क्षमता और दृढ़ संकल्प का एक आदर्श उदाहरण है. लट्टूपल्ली ललित्या रेड्डी, शमीन रमेश क्याथम, लट्टूपल्ली श्रीहन रेड्डी और गोली प्रीथम ने असाधारण धैर्य और जुनून दिखाया है और वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं. 

लट्टुपल्ली ललिथ्या रेड्डी ने इस एडवेंचर अभियान पर अपने विचार सांझा करते हुए कि यह अभियान जीवन बदलने वाला अनुभव था. मैंने टीमवर्क के बारे में बहुत कुछ सीखा. इस अविश्वसनीय अवसर के लिए विनर्स एंड अचीवर्स का धन्यवाद करता हूं. शमीन रमेश क्याथम ने कहा कि ऊंचाइयों पर चढ़ने से मुझे इस बारे में एक नया दृष्टिकोण मिला है कि मैं क्या हासिल कर सकता हूं. मैं सत्यरूप सिद्धांत, उनके टीम के समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं.

लट्टुपल्ली श्रीहन रेड्डी ने कहा कि यात्रा कठिन थी, लेकिन बेहद फायदेमंद थी. विनर्स एंड अचीवर्स का समर्थन हमें अपने लक्ष्यों तक सुरक्षित रूप से पहुंचने में मदद करने में महत्वपूर्ण था. इसके साथ ही गोली प्रीथम ने कहा कि इस अभियान ने मुझमें एक नया जुनून जगा दिया है. मैं अधिक आत्मविश्वास महसूस कर रहा हूं और आगे भी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं. इसे संभव बनाने के लिए विनर्स एंड अचीवर्स को धन्यवाद देता हूं.

विनर्स एंड अचीवर्स सुरक्षा और विशेषज्ञ पर्यवेक्षण के साथ युवा अभियानों के लिए मानक निर्धारित कर रहा है. इस अभियान का सफलतापूर्वक समापन अगली पीढ़ी के साहसी लोगों को प्रेरित और सशक्त बनाने के कंपनी के मिशन में एक और मील का पत्थर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago