होम / ऐसा भी होता है / क्या आप जानते हैं WIPRO की Full Form? Originally नहीं थी IT कंपनी

क्या आप जानते हैं WIPRO की Full Form? Originally नहीं थी IT कंपनी

विप्रो शुरुआत में वनस्पति ऑयल बनाती थी, फिर उसने कंज्यूमर केयर प्रोडक्ट बनाना शुरू किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

IT सेक्टर का जिक्र आते ही विप्रो का नाम खुद ब खुद जुबां पर आ जाता है. Wipro देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी है. लेकिन आप जानते हैं कि Wipro का मतलब क्या है? कंपनी की शुरुआत किस सेक्टर से हुई थी और कैसे उसने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने पैर जमाए? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

ये है विप्रो का मतलब
Wipro का मतलब है ‘वेस्टर्न इंडिया पाम रिफाइंड ऑयल’. विप्रो की शुरुआत खाने का तेल बनाने वाली कंपनी के रूप में हुई थी. कंपनी की स्थापना 29 दिसंबर, 1945 में हशम प्रेमजी ने की थी, जो अजीम प्रेमजी के पिता हैं. विप्रो शुरुआत में वनस्पति ऑयल बनाती थी, फिर उसने कंज्यूमर केयर प्रोडक्ट बनाना शुरू किया. हर्बल साबुन जैसे शिकाकाई विप्रो ही बनाती थी. संतूर साबुन भी कंपनी का ही प्रोडक्ट है.

आईटी पर किया फोकस
धीरे-धीरे विप्रो ने कई क्षेत्रों में विस्तार किया. एक ही कंपनी के बैनर तले मेडिकल उपकरणों से लेकर कंज्यूमर केयर प्रोडक्ट तक, विप्रो बाजार में अपनी पकड़ बनाती रही. हालांकि, 1981 में अजीम प्रेमजी को आईटी सेक्टर में संभावनाएं नजर आईं. उन्होंने भांप लिया कि आने वाले समय में आईटी बिज़नेस में काफी पैसा है, इसलिए उन्होंने अपना सारा फोकस IT पर किया. 2012 में प्रेमजी ने अपने नॉन IT बिज़नेस के लिए एक अलग कंपनी बनाई. 

इतनी है प्रेमजी की नेटवर्थ
आज विप्रो लिमिटेड केवल IT पर ही केंद्रित है. मार्केट कैप के हिसाब से विप्रो देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी है. पहले नम्बर पर TCS और दूसरे पर इन्फोसिस है. विप्रो लिमिटेड के शेयर की बात करें, तो 7/07/22 को यह 420.95 पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी के संस्थापक अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ 870 करोड़ डॉलर है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

59 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

28 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago