होम / ऐसा भी होता है / बोर्ड परीक्षा से लेकर जॉब इंटरव्यू तक, इस लड़की ने बनाया सोने में रिकॉर्ड, जीता इनाम

बोर्ड परीक्षा से लेकर जॉब इंटरव्यू तक, इस लड़की ने बनाया सोने में रिकॉर्ड, जीता इनाम

पश्चिम बंगाल की एक लड़की ने सोने में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि अब उसे अपनी इस आदत के बदले लाखों रुपये इनाम में जीत लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की एक लड़की ने सोने में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि अब उसे अपनी इस आदत के बदले लाखों रुपये इनाम में जीत लिए हैं. हुगली जिले के श्रीरामपुर में रहने वाली त्रिपर्णा चक्रबर्ती को बचपन से सोने की ऐसी आदत है कि वो बोर्ड के एग्जाम और जॉब इंटरव्यू तक में सो गई थी. त्रिपर्णा को हर वक्त नींद आती है. अब एक मैट्रेस कंपनी द्वारा आयोजित इंडियाज फर्स्ट स्लीप चैंपियनशिप (India’s First Sleep Champion) में सोने का रिकॉर्ड बनाकर 6 लाख रुपये जीत लिए हैं. 

लगातार 100 दिन सोना था

इस प्रतियोगिता के नियम के हिसाब से प्रतियोगियों को रोजाना दिन के समय 9 घंटे सोना था. यह क्रम लगातार 100 दिन तक रखना था. अगर कोई भी प्रतियोगी इस क्रम को तोड़ता तो फिर वो आउट हो जाता था. त्रिपर्णा को सोशल मीडिया पर स्लीपिंग कॉम्पिटिशन के बारे में पता चला.इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 5.5 लाख प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. 

सर्वोच्च स्कोर के बदले जीता प्राइज

प्रत्येक प्रतियोगी के स्लीप स्कोर में त्रिपर्णा ने सर्वोच्च स्कोर किया. उनका स्लीप स्कोर 100 में से 95 था. फाइनल के दौरान नींद पर नजर रखने के लिए संगठन से एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपर्णा के घर भेजा गया था. त्रिपर्णा ने कहा कि ये 100 दिन उनके लिए चुनौती थे. वह लगातार 100 दिनों में 9 घंटे सोने वाली पहली शख्स हैं. विजेता त्रिपर्णा ने बताया कि सभी अंतिम चार प्रतियोगियों को एक गद्दा और एक स्लीप ट्रैकर दिया गया था. इसके साथ ही उन्हें अपनी स्लीपिंग स्किल दिखाने के लिए कहा गया था.

यूएस की कंपनी में कर रही हैं जॉब

आपको बता दें, त्रिपर्णा एक यूएस में स्थित कम्पनी में काम करती है. फिलहाल वह ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रही हैं जिस वजह से उसे रात में जागना पड़ता है. त्रिपर्णा कहती कि वह रात को जागती थी और दिन में सोती थी. इनाम में मिले पैसे से वह अपनी मनपसंद चीज और जरुरत की चीजें खरीदना चाहती हैं.

VIDEO: WhatsApp ला रहा Kept Messages फीचर, जानिए इसका क्या होगा सबसे बड़ा फायदा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago