होम / ऐसा भी होता है / 'SBI Life Insurance कंपनी नहीं स्कीम है', अधूरे ज्ञान पर नेताजी की फजीहत

'SBI Life Insurance कंपनी नहीं स्कीम है', अधूरे ज्ञान पर नेताजी की फजीहत

सोशल मीडिया पर एक डिबेट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नेता ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के वजूद पर ही सवाल उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपने कोई बीमा पॉलिसी ली हो या नहीं, लेकिन आपने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) का नाम जरूर सुना होगा. ये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की बीमा कंपनी है. हालांकि, ये बात अलग है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) इसे कंपनी नहीं मानते. उनका कहना है कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस महज एक स्कीम है. डॉ त्रिवेदी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. लोग अपने-अपने अंदाज में उनकी चुटकी ले रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला? 
चलिए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है. दरअसल, सुधांशु त्रिवेदी एक TV डिबेट में शामिल हुआ थे, जहां कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) भी मौजूद थीं. सुप्रिया ने देश की अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखते हुए SBI की एक रिपोर्ट का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने वाले देश के 47% लोगों ने या तो प्रीमियम नहीं भरा या पॉलिसी सरेंडर कर दी. ये आर्थिक तंगी के नतीजे हैं. श्रीनेत ने कहा कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की फाइनेंशियल इम्यूनिटी रिपोर्ट के अनुसार 47 प्रतिशत लोगों ने पिछले 5 साल में या तो अपनी जीवन बीमा पॉलिसी बंद कर दी है या प्रीमियम नहीं भरा है.

क्या SBI की कंपनी है? 
कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत की बात का जवाब देते हुए सुधांशु त्रिवेदी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के वजूद पर ही सवाल उठा गए. उन्होंने कहा - आपने कहा SBI लाइफ इंश्योरेंस. थोड़ा पढ़-लिखकर बात करें. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी नहीं है, एक स्कीम है. यह SBI बैंक की इंश्योरेंस स्कीम है. स्कीम एक्सपायर हो जाती है, तो लोग उससे पैसा निकालते हैं और दूसरी स्कीम में लगा लेते हैं. यह सुनते ही सुप्रिया श्रीनेत ने पहले तो अपना सिर पकड़ लिया, फिर उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता को जमकर सुनाया. इस दौरान, सुधांशु त्रिवेदी यह पूछते नजर आए कि क्या यह एसबीआई की कंपनी है? सुप्रिया ने इस डिबेट का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

शेयर बाजार में है लिस्टेड
अब जब सुधांशु त्रिवेदी ने कंपनी के वजूद पर सवाल उठा दिया है, तो चलिए उसके बारे में भी जान ही लेते हैं. SBI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड भारतीय जीवन बीमा कंपनी है और शेयर बाजार में लिस्टेड है. इसकी शुरुआत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और फ्रांस की वित्तीय संस्था BNP Paribas Cardif के जॉइंट वेंचर के रूप में हुई थी. अपनी इस बीमा कंपनी में SBI की 55.50% और BNP की 0.22% हिस्सेदारी है. इसके 12% शेयर पब्लिक इन्वेस्टर्स के पास हैं. खबर लिखे जाने तक SBI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के शेयर उछाल के साथ 1,374.10 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

38 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago