✕

होम / ऐसा भी होता है / छंटनी के ऑर्डर पर साइन करते हुए इस CEO ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा

छंटनी के ऑर्डर पर साइन करते हुए इस CEO ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा

अमेरिका की कंपनी HyperSocial के सीईओ ब्रैडेन वालेक (Braden Wallake) सोशल मीडिया पर डिस्कशन का हॉट टॉपिक बन गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नौकरी करने वालों के लिए अभी समय ठीक नहीं चल रहा है. दुनिया की कई कंपनियां छंटनी कर रही हैं और आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला बरकरार रह सकता था. पिछले कुछ दिनों में ही अलग-अलग सेक्टर्स से छंटनी की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. इस बीच, अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले एक सीईओ की खूब चर्चा हो रही है. 

खुद शेयर की फोटो
अमेरिका की कंपनी HyperSocial के सीईओ ब्रैडेन वालेक (Braden Wallake) सोशल मीडिया पर डिस्कशन का हॉट टॉपिक बन गए हैं. इसकी वजह है, उनकी एक तस्वीर जिसमें वह रोते हुए नज़र आ रहे हैं. दरअसल, कर्मचारियों की छंटनी पर कलम चलाते हुए उनके आंसू निकल आए. उन्होंने खुद अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वजह से उन्हें लेकर चर्चा हो रही है. कोई उनकी तारीफ कर रहा है, जबकि किसी का कहना है ये महज पब्लिक स्टंट है.

इस वजह से डरी कंपनियां
अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई देने लगी है. भले ही राष्ट्रपति जो बाइडेन यह स्वीकार न करें, लेकिन लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी में आई गिरावट काफी कुछ कह रही है. इस वजह से कंपनियां डरी हुईं हैं और खर्चों में कटौती के नाम पर कर्मचारियों को निकाल रही हैं. HyperSocial के सीईओ ब्रैडेन वालेक शायद नौकरी जाने के दर्द को समझते हैं, इसलिए जब उन्हें छंटनी के ऑर्डर पर साइन करने पड़े, तो उनके आंसू निकल आए.

सबसे कठिन काम बताया
CEO वालेक ने रोते हुए अपनी तस्वीर लिंक्डइन पर पोस्ट की है. साथ ही उन्होंने लिखा है, 'मुझे आज सबसे कठिन काम करना पड़ा. मैंने इस छंटनी का फैसला फरवरी में लिया था, लेकिन लंबे समय तक इसे रोके रखा.' बता दें कि पिछले कुछ समय से छंटनी का दौर चल रहा है. चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने जून तिमाही में 10,000 कर्मचारियों को बाहर किया था. इसी तरह, वॉलमार्ट (Walmart) ने 200 लोगों को नौकरी ने निकाल दिया है. IT सेक्टर्स की कंपनियों ने भी छंटनी की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

3 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago