होम / ऐसा भी होता है / दिहाड़ी मजदूर के खाते में आ गए 2,700 करोड़ रुपए, जानें फिर क्या हुआ?

दिहाड़ी मजदूर के खाते में आ गए 2,700 करोड़ रुपए, जानें फिर क्या हुआ?

एक मजदूर एकदम से करोड़ों का मालिक बन गया. इस खुशी में उसने जमकर शराब भी पी, लेकिन अगले दिन जब बैंक गया तो सारा नशा उतर गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आपके खाते में अचानक करोड़ों रुपए आ जाएं, तो आप खुशी से झूम उठेंगे. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के एक दिहाड़ी मजदूर के साथ हुआ. ये मजदूर एकदम से करोड़ों का मालिक बन गया. इस खुशी में उसने जमकर शराब भी पी, लेकिन अगले दिन जब बैंक गया तो सारा नशा उतर गया.

बीते रविवार की घटना
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर बिहारी लाल के साथ यह घटना हुई. इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय बिहारी लाल राजस्थान के एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं. बारिश के चलते ईंट का काम बंद है, इसलिए वह अपने गांव कमालपुर आए हुए हैं. बीते रविवार उनके खाते अचानक 2,700 करोड़ रुपए आ गए.

खाता देखकर उड़े होश
दरअसल, बिहारी लाल को कुछ पैसों की जरूरत थी, इसलिए वह नजदीकी बैंक मित्र के पास पहुंचे. जब बैंक मित्र ने बिहारी लाल का खाता देखा तो उसके होश उड़ गए. उसने बिहारी लाल को बताया कि उनके खाते में 2,700 करोड़ से अधिक रकम है. यह खबर बिहारी लाल के लिए भी चौंकाने वाली थी. पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब बैंक मित्र ने बिहारी लाल को अकाउंट का स्क्रीनशॉट दिया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

बैंक से हुई गलती
बैंक मित्र ने बिहारी लाल से सोमवार को बैंक जाकर पासबुक अपडेट कराने को कहा. करोड़ों का मालिक बनने की खुशी में दिहाड़ी मजदूर ने रविवार को जमकर शराब पी और अगले दिन बैंक पहुंच गया. हालांकि, बैंक में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि उसका काम नहीं बना. इसके बाद वो वापस बैंक मित्र के पास पहुंचा. बैंक मित्र ने जब दोबारा खाता चेक किया तो करोड़ों की रकम गायब हो चुकी थी. यानी बिहारी लाल अमीर से फिर फ़कीर बन गए. दरअसल, ये रकम बैंक की गलती की वजह से बिहारी लाल के खाते में आ गई थी, जो गलती पता चलते ही वापस हो गई. 
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago