होम / ऐसा भी होता है / बाइक में कम पेट्रोल और शख्स का कट गया चालान, क्या ऐसा हो सकता है? जानिए क्या कहता है नियम

बाइक में कम पेट्रोल और शख्स का कट गया चालान, क्या ऐसा हो सकता है? जानिए क्या कहता है नियम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक केरल की ट्रैफिक पुलिस ने बाइक में कम पेट्रोल होने की वजह से चालान काट दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप भी अपनी कार या बाइक में कम पेट्रोल रखते हैं? यदि हां तो जरा संभल जाइए. हो सकता है, कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपका चालान काट दे, जैसे इस शख्स के साथ हुआ. कहीं आप सोच में तो नहीं पड़ गए कि कम पेट्रोल की वजह से चालान? ऐसा तो कभी नहीं सुना, तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसा कैसे हुआ?

केरल की घटना
ऐसी घटना केरल में घटी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक केरल की ट्रैफिक पुलिस ने बाइक में कम पेट्रोल होने की वजह से चालान काट दिया. यही नहीं, उसने चालान स्लिप में भी यही कारण बताया है. भुक्तभोगी युवक ने आपबीती फेसबुक पर शेयर की है और इस चालान की तस्वीर भी दिखाई है. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फेसबुक पर आपबीती
बेसिल श्याम नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर पूरी घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वे काम पर जा रहे थे. जल्दीबाजी के कारण वे रॉन्ग साइड में बाइक चला रहे थे, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया और चालान काटने की बात कहने लगा.

250 रुपये का कटा चालान
श्याम भी चालान कटाने को तैयार हो गए और उनका 250 रुपये का चालान कटा. उन्हें बकायदा स्लिप भी दी गई. जल्दीबाजी में होने के कारण उस वक्त वो स्लिप नहीं देख पाए. जब वे अपने ऑफिस पहुंचे तब चालान स्लिप को देखने लगे. वे उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि उनकी स्लिप पर चालान काटने का कारण 'पर्याप्त ईंधन के बिना ड्राइविंग' लिखा हुआ था.

क्या कहता है नियम
श्याम ने दावा किया कि उनकी बाइक में कभी भी कम पेट्रोल नहीं रहता. साथ में उन्होंने ये भी बताया कि चालान की तस्वीर वायरल होने के बाद उनके पास एक अधिकारी का भी फोन आया. अधिकारी ने श्याम को बताया कि कम ईंधन की वजह से भी चालान कटता है, लेकिन यह बाइक और निजी वाहनों पर लागू नहीं होता. बसों और कॉमर्शियल वाहनों पर यह नियम लागू होता है.

VIDEO: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने चाहते हैं? आ गया नया नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago