होम / ऐसा भी होता है / इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया इतना बोनस, जानकर आप भी कहेंगे - वाह

इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया इतना बोनस, जानकर आप भी कहेंगे - वाह

शिपिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इतना बोनस दिया है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की मेहनत और हार्ड वर्क को पहचानते हुए उन्हें बोनस देती हैं. इस बोनस में कुछ अतिरिक्त राशि या एक महीने की सैलरी भी हो सकती है. इस तरह के प्रयास कर्मचारियों को अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसा ही कुछ ताइवान की कंपनी एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन (Evergreen Marine) ने किया है. हालांकि, कंपनी ने जितना बोनस दिया है, उसे जानकर आपके मुंह से भी निकल जाएगा - वाह क्या बात है. 

कर्मचारी इसके हकदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन ने अपने चुनिंदा कर्मचारियों को शानदार बोनस दिया है. शिपिंग इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को ईयर-एंड बोनस के रूप में 50 महीने की सैलरी दी है. कंपनी ने इसे स्टेलर बोनस नाम दिया है. दरअसल, 2022 में कंपनी का कारोबार काफी बढ़िया रहा था. जाहिर है इससे उसे मुनाफा भी शानदार हुआ. अब कंपनी ने इसीलिए अपने कुछ कर्मचारियों को स्टेलर बोनस देने का फैसला लिया है. कंपनी का कहना है कि अच्छे प्रदर्शन के लिए कर्मचारी इसके हकदार हैं.

केवल इन्हें मिला बोनस
50 महीने की सैलरी के बराबर बोनस की खबर से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि कंपनी इतना भारी-भरकम बोनस देगी. हालांकि, ये स्टेलर बोनस सिर्फ उन कर्मचारियों को मिला है, जो इस समय ताइवन में काम कर रहे हैं. ताइपे स्थित कंपनी ने बोनस कर्मचारियों को उनके काम के आधार पर दिया है. कंपनी का कहना है कि साल के आखिर में मिलने वाला बोनस कर्मचारियों को उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है. 

तब आई थी सुर्खियों में
कोरोना महामारी की वजह से पिछले कुछ वर्षों में शिपिंग इंडस्ट्री ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. इससे मालभाड़े की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला. इसके चलते कंपनी का मुनाफा बढ़कर एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए हो गया. बता दें कि एवरग्रीन मरीन वही कंपनी है, जिसका एक जहाज 2021 की शुरुआत में स्वेज नहर में फंस गया था. कंपनी के शेयर में 2021 में करीब 250 फीसदी का उछाल आया था. जबकि, साल 2022 में उसके शेयर में 54 फीसदी की गिरावट भी आई. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago