होम / ऐसा भी होता है / इस कंपनी की जींस में ऐसा क्या है खास, जो खरीदने वाले ने लाखों खर्च कर दिए 

इस कंपनी की जींस में ऐसा क्या है खास, जो खरीदने वाले ने लाखों खर्च कर दिए 

केल हॉपर्ट और जिप स्टीवंसन का कहना है कि उन्होंने पहले कभी किसी जींस के लिए इतनी बड़ी कीमत नहीं चुकाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि कोई जींस 71 लाख रुपए में बिके तो चौंकना लाजमी है. अमेरिका में Levi's कंपनी की एक जींस को 87,000 डॉलर (करीब 71 लाख रुपए) में नीलाम किया गया है. दरअसल, यह जींस 142 साल पुरानी है, जिसे एक बंद पड़ी कोयला खदान से निकाला गया था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 1880 के दशक की ये विंटेज जींस अमेरिका की एक बंद खदान में मिली थी. इतने साल बीत जाने के बाद भी जींस पहनने की कंडीशन में है. हाल ही में इसे पुराने कपड़ों के डीलर केल हॉपर्ट और जिप स्टीवंसन ने एक नीलामी में खरीदा है. दोनों को उम्मीद है कि वो इसे ऊंचे दाम पर बेच पाएंगे.  

इसलिए मिलकर खरीदा
CNN की रिपोर्ट में जिप स्टीवंसन के हवाले से बताया गया है कि नीलामी शुरू होने तक हमने इस जींस को साथ में खरीदने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन नीलामी में जिस तरह से बोली का प्राइज़ ऊपर जाता गया, उसे देखकर हम हैरान थे. इसलिए हमने मिलकर इसे खरीद लिया. जींस की कुल कीमत में से करीब 90 फीसदी राशि का भुगतान हंटर ने किया है, जबकि बाकी 10% राशि स्टीवसन ने चुकाई है. यह शायद किसी भी जींस के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे अधिक कीमत बताई जा रही है.

अत्यंत दुर्लभ है ये जींस
स्टीवसन ने बताया कि वह लॉस एंजिल्स में करीब 30 सालों से डेनिम रिपेयर शॉप चला रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसी जींस नहीं देखी थी. ये जींस अत्यंत दुर्लभ है, क्योंकि इतने सालों बाद भी यह पहनने की कंडीशन में है. बता दें कि अमेरिकी क्लोथिंग ब्रांड Levi's की स्थापना 1853 में हुई थी. यह कंपनी दुनिया भर में अपनी डेनिम जींस के लिए पहचानी जाती है. खदान से मिली इस जींस को उस वक्त मजदूर द्वारा इस्तेमाल किया गया था. इसमें कमरबंद पर सस्पेंडर बटन और बैक पॉकेट है.

पहले कभी नहीं चुकाई इतनी कीमत
केल हॉपर्ट और जिप स्टीवंसन का कहना है कि उन्होंने पहले कभी किसी जींस के लिए इतनी बड़ी कीमत नहीं चुकाई. यह संभवतः किसी भी जींस के लिए लगाई गई अब तक की सबसे बड़ी बोली है. उन्होंने कहा कि जींस की क्वालिटी का पता इसी से चलता है कि वो इतने सालों बाद भी पहनने की कंडीशन में है. उसे बस थोड़े से रिपेयर की ज़रूरत है, इसके बाद आप जींस को पहनकर स्टारबक्स भी जा सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago